Unlucky Players of India: इंटरनेशनल क्रिकेट में हर खिलाड़ी अपने आप को साबित करना चाहता है। लेकिन कई बार डेब्यू मैच में अच्छा करने के बाद भी कई खिलाड़ियों को टीम में वापस मौका नहीं मिलता है। इंडियन क्रिकेट में कई ऐसे दिग्गजों के नाम हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में तो धमाल मचाया, लेकिन इसके बाद उन्हें कभी मौका नहीं मिला। तो आइये जानते हैं, इन अनलकी खिलाड़ियों के बारे में:
फैज फजल
फैज फजल भारत की U-19 और इंडिया ‘ए’ टीम का हिस्सा बन चुके हैं। उन्हें 2004 में भारत की अंडर 19 वर्ल्डकप की टीम में शामिल किया गया था। लेकिन चोट की वजह से वो इस वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने भारत के लिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू 15 जून 2016 को जिम्बाब्वे के खिलाफ किया था। इस मैच में उन्होंने नाबाद 55 रन की पारी खेली थी। लेकिन इसके बाद उन्हें टीम इंडिया में फिर कभी मौका नहीं मिला। उनकी गिनती घरेलू क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों में की जाती है। उन्होंने 137 फर्स्ट क्लास मैचों ने 41.36 के औसत से 9183 रन बनाए हैं। इसके अलावा 113 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 35.00 के औसत से 3641 रन बनाए हैं।
डोडा गणेश
90 के दशक में कर्नाटक के डोडा गणेश को बहुत प्रतिभाशाली गेंदबाज माना जाता था। डोडा गणेश भारत के लिए चार टेस्ट और एक वनडे मैच खेल चुके हैं। उन्होंने भारत के लिए अपना एकमात्र वनडे 15 फरवरी 1997 को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। इस मैच में उन्होंने 5 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था। उनके डेब्यू मैच ही उनका आखिरी वनडे साबित हुआ।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह
पंकज सिंह
पंकज सिंह ने भारत के लिए 2010 से 2014 के बीच भारत के लिए दो टेस्ट और एक वनडे खेले हैं। उन्होंने अपने करियर का एकमात्र वनडे मैच 5 जून 2010 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था। इस मैच में उन्होंने 7 ओवर में 45 रन दिए थे। लेकिन इसके बाद उन्हें वनडे मैच में खेलने का मौका नहीं मिला।
परवेज रसूल
परवेज रसूल भारत के लिए खेलने वाले पहले जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी हैं। उन्होंने 15 जून 2014 को बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में वनडे में डेब्यू किया था। इस मैच में उन्होंने 60 रन देकर 2 विकेट लिए थे। इसके बाद उन्हें कभी भारत के लिए वनडे मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
36 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines