Rachin Ravindra: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र को शनिवार को गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के मैच के दौरान माथे में चोट लग गई थी। इसके बाद उनके चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने को लेकर संशय बना हुआ है। रचिन रविंद्र न्यूजीलैंड के लिए एक अहम खिलाड़ी हैं। ऐसे में अगर वो चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होते हैं तो कीवी टीम को एक बड़ा झटका लगेगा। आइये जानते हैं कि कौन से वो 5 खिलाड़ी हैं, जो टीम में रचिन रविंद्र को रिप्लेस कर सकते हैं।
फिन एलन
फिन एलन ने न्यूजीलैंड के लिए 22 वनडे मैच खेले हैं और पांच अर्धशतक भी लगाए हैं। हालांकि उनके खेल में निरंतरता की कमी थी। इस वजह से चयनकर्ताओं को और विकल्पों पर ध्यान देना पड़ा। लेकिन अगर रचिन रवींद्र चोटिल होते हैं तो वह वापसी कर सकते हैं। उसका लिस्ट ए रिकॉर्ड अच्छा है। उसने 61 मैचों में 31.25 की औसत और 109.01 की स्ट्राइक रेट से 1875 रन बनाए हैं। पाकिस्तान में सपाट विकेट भी उनके गेम के लिए अच्छा है।
हेनरी निकोल्स
हेनरी निकोल्स एक समय पर लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के नियमित सदस्य थे। लेकिन रचिन रविंद्र और विल यंग जैसे खिलाड़ियों के डेब्यू के बाद उनके लिए टीम में जगह बनाना थोड़ा मुश्किल हो गया। हालांकि, अगर रचिन अब बाहर हो जाते हैं तो वह अपने अनुभव के आधार पर टीम में जगह बना सकते हैं। उन्होंने 35.26 की औसत से 2116 रन बनाए हैं और वनडे में उनके नाम एक शतक और 15 अर्द्धशतक हैं। वह अपने भरोसेमंद खेल के लिए जाने जाते हैं।
टिम रॉबिन्सन
टिम रॉबिन्सन अपनी पावर-हिटिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 2024 में श्रीलंका के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज में डेब्यू किया था, लेकिन वो कुछ खास नहीं कर नहीं पाए थे। 17 मैचों के अपने लिस्ट ए करियर में उन्होंने दो अर्द्धशतक लगाए हैं। हालांकि उनका टी20 रिकॉर्ड अच्छा है जहां उन्होंने 38 मैचों में 140.78 की स्ट्राइक-रेट से 978 रन बनाए हैं
जोश क्लार्कसन
जोश क्लार्कसन सलामी बल्लेबाज नहीं है, लेकिन वो मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी कर सकते हैं। उनके होने से टीम को एक एक्स्ट्रा गेंदबाजी का विकल्प भी मिल जाएगा। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में 1902 रन बनाए हैं। इसके अलावा 45 विकेट के लिए हैं।
टिम सीफर्ट
न्यूजीलैंड की टीम टिम सीफर्ट को भी रचिन रविंद्र के रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल कर सकती है। टिम सीफर्ट अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनके होने से कीवी को लेफ्ट और राइट हैंड कॉम्बिनेशन भी मिल जाएगा।कन्वे जहां पार्टी को एंकर कर सकते हैं। वहीं, टिम सीफर्ट तेजी से रन बना सकते हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines