हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इन 5 खिलाड़ियों का कटा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम से पत्ता, नहीं मिली 15 सदस्यीय स्क्वाड में जगह

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है । रोहित शर्मा को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। वहीं, गिल को उपकप्तान बनाया है।

विज्ञापन

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान किया गया है। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की टीम उन 5 खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है, जिन्हें 15 सदस्यीय दल में जगह मिलने की उम्मीद की जा रही थी । आए जानते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए किन 5 खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं मिली है।

संजू सैमसन

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए संजू सैमसन का चयन नहीं हुआ है। अपने आखिरी वनडे मैच में उन्होंने शतक लगाया था। इसके अलावा अपने आखिरी 5 टी20 मैच में तीन शतक लगाए थे। टीम इंडिया में ऋषभ पंत विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, उनके बैकअप के रूप में केएल राहुल होंगे।

 

करुण नायर

विजय हजारे ट्रॉफी में करुण नायर ने दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 5 शतक लगाए हैं। इस दौरान उनका औसत 700 से ज्यादा का रहा है। करुण नायर ने हाल में ही इंटरव्यू में कहा था कि वो एक बार फिर से टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल मैच खेलना चाहते हैं। उनके इस दमदार प्रदर्शन के बाद भी उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया।

विज्ञापन

 

वरुण चक्रवर्ती

टी20 टीम में वापसी के बाद से ही वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी में भी उन्होंने एक मैच में 5 विकेट भी लिए थे। इसके बाद भी उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम से बाहर रखा गया है। वरुण चक्रवर्ती टीम इंडिया के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव

टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम में जगह नहीं मिली है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, सूर्यकुमार यादव वनडे क्रिकेट में संघर्ष करते हुए नजर आए थे। ऐसे में वो भी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए।

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज

हाल के समय में सिराज अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष करते हुए नजर आए हैं। उन्हें भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम से बाहर रखा गया है। सिराज पुरानी गेंद से ज्यादा असरदार नहीं होते है, इसी वजह से उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। रोहित शर्मा ने भी अपने बयान में कहा था कि उन्हें टीम में एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की चाहत थी। इसी वजह से अर्शदीप सिंह को चुना गया है, जिसके चलते भी सिराज का पत्ता कट गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola