Controversial Bat: क्रिकेट में बैट और बॉल के बीच ही एक जंग देखने को मिलती है। क्रिकेट के अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग-अलग तरह की गेंदों का इस्तेमाल होता है। टेस्ट क्रिकेट में रेड और पिंक बॉल का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, लिमिटेड ओवर में सफेद गेंद का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, क्रिकेट में सिर्फ बॉल ही नहीं बैट भी कई तरह के हुए है। बैट के इस साइज को लेकर अब नए नियम बन गए हैं। वहीं, क्रिकेट के इतिहास में कुछ ऐसे भी बैट हैं, जिस वजह से काफी ज्यादा बवाल हुआ था।
थॉमस व्हाइट का व्हाइट मॉन्सटर बैट
ये बात उस समय की है कि जब इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं था। लोग सिर्फ अपने मनोरंजन के लिए क्रिकेट खेलते थे। इस दौरान क्रेस्टी और हेंबलटन टीमों के बीच एक मैच हुआ था। इस मैच में क्रिस्टी के बल्लेबाज थॉमस व्हाइट एक सफेद रंग का बहुत चौड़ा बल्ला लेकर आए थे। इस बल्ले का विरोधी टीम ने काफी ज्यादा विरोध किया था। उनका कहना था कि इस बल्ले की वजह से उन्हें आउट करना मुश्किल हो रहा है। इसके बाद ही बल्ले के साइज को लेकर नियम बनाए गए थे।
लिली का एल्युमिनियम बैट
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज डेनिस लिली अपनी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन एक बार वो एल्युमिनियम का बैट लेकर मैदान में उतर गए थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एल्युमिनियम बैट से बल्लेबाजी की थी। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने इक विरोध किया तो ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा कप्तान ग्रेग चैपल ने उन्हें लकड़ी के बल्ले से खेलने को कहा। जिसके बाद ये विवाद थमा।
मैथ्यू हेडन का मोंगूज बैट
मैथ्यू हेडन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 2010 के आईपीएल में मोंगूज बैट का यूज किया था। ये बैट 2010 में काफी ज्यादा फेमस हुआ था। इस बैट का हैंडल काफी ज्यादा बड़ा होता था। जिस वजह से इससे हिट करना आसान था। उन्होंने इस बल्ले से ही 43 गेंदों पर 93 रन की शानदार पारी खेली थी। इस बल्ले से डिफेंस करना मुश्किल था। इसी वजह से इसका इस्तेमाल अब कम हो गया है।
रिकी पोंटिंग का ग्रेफाइट बैट
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग अपने करियर के दौरान काफी ज्यादा विवादों में रहे हैं। उन्होंने साल 2004 में ग्रेफाइट बैट का यूज किया था। बैट की निर्माता कंपनी कोकोबुरा ने बैट के ऊपर कार्बन ग्रेफाइट की परत लगाई थी। इस बल्ले से रिकी पोंटिंग ने पाकिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक बना दिया था। इस बल्ले को लेकर काफी ज्यादा विरोध हुआ था। MCC ने इसकी जांच की थी। इस जांच में पाया गया था कि इससे बल्लेबाजों को फायदा हुआ था। इसके बाद इस बैट पर बैन लगा दिया था।
क्रिस गेल का गोल्डन बैट
बिग बैश लीग खिलाड़ी रंगीन बैट से खेलते हुए नजर आते हैं। एक सीजन में वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल एक कलरफुल बल्ले से खेलते हुए नजर आए थे। ये बैट गोल्ड कलर का था। उन्होंने से बल्ले से शतक बनाया था। उन्होंने इस बैट से शतक बनाया था। लोगों का मानना है कि उनका ये बैट मेटल का बना था।
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के गैरेथ बैटी बन सकते हैं CSK के अगले बल्लेबाजी कोच
15 mins agoउस्मान ख्वाजा को था मौत का डर, गंभीर बीमारी के बीच ऐसे बचाया अपना करियर
21 mins agoपाकिस्तान टीम से सैम अयूब की छुट्टी, खराब प्रदर्शन के बाद PCB का बड़ा फैसला
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके भाई आशीर्वाद का जलवा, प्रैक्टिस मैच में 87 गे
1 hr agoटेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका
1 hr agoईशान किशन की नंबर-1 रैंकिंग पर खतरा, अभिषेक शर्मा छीन सकते हैं ताज
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
2 hrs agoसारांश जैन की फिरकी का चला जादू, 7 विकेट लेकर बिहार को 99 रन पर किया ढेर
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ तीसरा T20I? जानें तरीका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines