Champions Trophy: 19 फरवरी से पाकिस्तान और दुबई की मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। कुल 8 टीमें मेगा इवेंट का भाग बनने के लिए तैयार हैं। भारतीय टीम अपने सभी मैच हाइब्रिड मॉडल यानी दुबई में खेलेगी। 18 जनवरी को टीम इंडिया का ऐलान भी हो चुका है। रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ओर से सबसे लंबी पारी खेली है। खास बात ये है कि लिस्ट में विराट कोहली का नाम नहीं है।
भारत के लिए सबसे लंबी पारी खेलने वाले बल्लेबाज
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ओर से लंबी पारी खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहला नाम सौरव गांगुली का आता है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 141 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा लिस्ट में दूसरा नाम सचिन तेंदुलकर का है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 141 रन बनाए थे। वहीं, मुल्तान के सुल्तान कहे जाने वाले वीरेंद्र सहवाग ने चैंपियंस ट्रॉफी में 126 रनों की पारी खेली थी। चौथे नंबर पर बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन का नाम आता है, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 125 रन बनाए थे। रोहित शर्मा पांचवें स्थान पर हैं। हिटमैने ने बांग्लादेश के खिलाफ 123 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
शतक के मामले में गब्बर आगे
चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो लिस्ट में पहला नाम शिखर धवन का आता है। उन्होंने 3 शतक जमाए हैं। इसके अलावा सौरव गांगुली भी 3 शतक लगाकर दूसरे स्थान पर काबिज हैं। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद कैफ, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा ने 1-1 शतक लगाए हैं।
क्रिस गेल पहले स्थान पर
चैंपियंस ट्रॉफी के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन क्रिस गेल ने बनाए हैं। साल 2006 में गेल ने ये कारनामा किया था। साल 2013 में शिखर धवन ने 363 रन बनाए थे। वह दूसरे स्थान पर हैं। 348 रनों के साथ सौरव गांगुली तीसरे स्थान पर हैं। दादा ने ये कारनामा साल 2000 में किया था।
यह भी पढ़ें: क्या हेड कोच गौतम गंभीर की हुई ‘अनदेखी’, इस खिलाड़ी को लेकर कप्तान रोहित संग दिखे मतभेद
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
5 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
6 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
8 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines