4 Players Retires International Cricket: पिछला सप्ताह क्रिकेट जगत में फैंस के लिए कुछ अच्छा नहीं रहा है। एक के बाद एक चार धाकड़ खिलाड़ियों के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद फैंस को तगड़ा झटका लगा है। ये सभी खिलाड़ी लंबे समय से अपनी-अपनी टीम से बाहर चल रहे थे। इस लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी भी शामिल है। बीते दिन ही एक भारतीय क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा है।
ये 4 खिलाड़ी ले चुके संन्यास
1. बरिंदर सिंह सरन
साल 2016 में बरिंदर सिंह सरन ने भारतीय टीम के लिए अपना डेब्यू किया था और इसी साल उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला भी खेला था। पिछले 8 साल से बरिंदर टीम इंडिया में वापसी की तलाश कर रहे थे लेकिन ऐसा हो न सका। जिसके बाद उन्होंने 29 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेना का ऐलान कर दिया। बरिंदर ने भारत के लिए 6 वनडे और 2 टी20 मैच खेले थे।
2. शैनन गेब्रियल
वेस्टइंडीज के धाकड़ तेज गेंदबाज शैनन गेब्रियल ने 28 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। 12 साल तक शैनन गेब्रियल ने वेस्टइंडीज के लिए क्रिकेट खेला था, लंबे समय से शैनन गेब्रियल वेस्टइंडीज टीम से बाहर चल रहे थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 59 टेस्ट, 25 वनडे और 2 टी20 मैच खेले थे।
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया से इस खिलाड़ी का पत्ता कटना तय! बुची बाबू में कर रहा निराश
3. डेविड मलान
इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मलान ने भी इसी सप्ताह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मलान कभी नंबर-1 की रैंकिंग पर रहे थे। वनडे विश्व कप 2023 के बाद से मलान इंग्लैंड टीम से बाहर चल रहे थे। अपने क्रिकेट करियर में मलान ने इंग्लैंड के लिए 22 टेस्ट, 30 वनडे और 62 टी20 मैच खेले थे।
4. शिखर धवन
भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 24 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। धवन लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। धवन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था। धवन ने भारतीय टीम के लिए 167 वनडे, 34 टेस्ट और 68 टी20 मैच खेले थे। वनडे में धवन के बल्ले से 17 शतक भी निकले थे।
ये भी पढ़ें:- टी20 विश्व कप के बाद कप्तानी छोड़ देगी ये क्रिकेटर, खुद बताई इसके पीछे की वजह
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines