---विज्ञापन---

खेल angle-right

भारत के लिए खेल चुके हैं 4 ‘विदेशी’, एक तो रह चुका है टीम इंडिया का कोच

Indian Cricket: कई भारतीय मूल के खिलाड़ी दूसरे देश के लिए क्रिकेट खेलते हुए नजर आ चुके है। वहीं, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हुए हैं, जिनका जन्म विदेशों में हुआ है। इसके बाद भी वो भारत के लिए खेल चुके हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Indian Cricketers Who Were Born Outside India: भारत में जन्मे कई खिलाड़ी विदेशी टीम के लिए क्रिकेट मैच खेल चुके हैं। इस लिस्ट में एजाज पटेल, नासिर हुसैन और ईश सोढ़ी जैसे कई बड़े नाम है। एसोसिएट देशों में भारत में जन्मे खिलाड़ियों की संख्या बहुत ज्यादा है। लेकिन भारत के लिए बहुत कम ही विदेश में जन्मे खिलाड़ी खेले हैं। टीम इंडिया के लिए अभी तक 500 से ज्यादा खिलाड़ी इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। वहीं, इसमें से सिर्फ चार ही ऐसे खिलाड़ी हैं,जिनका जन्म विदेश में हुआ था और बाद में उन्होंने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। तो आइये जानते हैं, इन दिग्गजों के बारे में:

अशोक गंडोत्रा

इस लिस्ट में पहला नाम अशोक गंडोत्रा का है। उनका जन्म ब्राजील के रियो डे जनेरियो में हुआ था। अशोक गंडोत्रा दुनिया के एकमात्र टेस्ट क्रिकेटर हैं, जिसका जन्म ब्राजील में हुआ था। उनका परिवार दिल्ली से है, लेकिन उनका पिता की पोस्टिंग ब्राज़ील में थी। जब वो भारत वापस आए तो उन्हें दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने का मौका मिला था। इसके बाद उन्होंने 1969 में भारत के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेले थे। वो बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं।

---खबर नीचे जारी है---

 

सलीम दुर्रानी (अफगानिस्तान)

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सलीम दुर्रानी का जन्म 11 दिसंबर 1934 को अफगानिस्‍तान के काबुल शहर में हुआ था। उन्होंने भारत के लिए 960 से 1973 के बीच 29 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 1202 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 75 विकेट लिए थे। कहा जाता है कि वो दर्शकों के डिमांड पर सिक्स मारते थे। स्‍टेडियम के जिस कोने से ‘सिक्‍सर’ के लिए आवाज आती थी, वो उसी तरफ छक्‍का मारते थे। उन्हें अर्जुन अवार्ड भी मिला है।

---खबर नीचे जारी है---

लाल सिंह (मलेशिया)

लाल सिंह गिल का जन्म मलेशिया के क्वालालामपुर में हुआ था। वो भारत के पहले टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। उन्होंने अपनी फील्डिंग से सभी को प्रभावित किया था।इंग्लैंड की टीम भी उनसे काफी ज्यादा प्रभावित हुई थी। उन्होंने इस मैच में एक कैच लिया था और एक रन आउट भी किया था। उन्होंने अपनी डेब्यू मैच में 44 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने 32 मैचों के फर्स्ट क्लास मैच में 1123 रन बनाए हैं।

---खबर नीचे जारी है---

रॉबिन सिंह (त्रिनिदाद एंड टोबैगो)

रॉबिन सिंह ने भारतीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनका जन्म कैरेबियाई देश में हुआ था। उनके पूर्वज अजमेर से थे। रॉबिन सिंह 19 साल की उम्र में चेन्नई में पढ़ने आए थे। यही से उन्होंने अपने करियर को शुरू किया था। इसके बाद वो भारत के ही होकर रह गए थे। उनके घरवाले अभी भी त्रिनिदाद में ही रहते हैं। उन्होंने भारत के लिए डेब्यू 1989 में किया था। वो भारत के लिए 1 टेस्ट और 136 वनडे चुके हैं। वो भारत के फील्डिंग कोच भी रह चुके हैं।

 

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 24, 2024 10:57 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola