---विज्ञापन---

खेल angle-right

टीम इंडिया के लिए एक साथ आई 4 बुरी खबर, 3 खिलाड़ियों की हुई सर्जरी और RCB का कप्तान भी चोटिल!

भारत के कुछ क्रिकेटर्स इस समय चोटिल हैं। तीन तेज गेंदबाजों की हाल ही में सर्जरी हुई है। इसके साथ ही RCB के कप्तान रजत पाटीदार भी चोट के चलते बाहर हो गए हैं।

---विज्ञापन---

4 Players Injured: भारतीय टीम में इस समय चोट का दौर चल रहा है। नीतीश कुमार रेड्डी, आकाश दीप और अर्शदीप सिंह हाल ही में चोटिल होने के कारण चर्चा का विषय बने थे। अब कुछ भारतीय घरेलू खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं और इसमें से कुछ टीम इंडिया के लिए भी खेल चुके हैं। 3 खिलाड़ियों की सर्जरी हुई है, वहीं RCB के कप्तान रजत पाटीदार भी चोटिल हैं। कुल मिलकर 4 बुरी खबर सामने आई है।

3 खिलाड़ियों की हुई सर्जरी

LSG के तेज गेंदबाज मयंक यादव चोटिल होने के कारण चर्चा का विषय रहते हैं। IPL 2025 में मयंक ने सिर्फ 2 मैच खेले और दोबारा चोटिल हो गए। इसी वजह से वो बाहर थे और पिछले महीने उनकी न्यूजीलैंड में सर्जरी हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार वो 6-8 महीने तक बाहर रहने वाले हैं। भारत के लिए मयंक ने तीन टी20 मैच खेले हैं और इसके बाद से उन्हें अब तक मौका नहीं मिला है। इसका मुख्य कारण उनका लगातार चोटिल रहना भी है।

---विज्ञापन---

आवेश खान और मोहसिन खान भी चोटिल हैं। आवेश ने IPL 2025 में 13 मैच खेले थे और 13 विकेट झटके थे लेकिन घुटने की चोट के कारण वो मैदान से दूर हो गए। उनकी भी 17 जून 2025 को सर्जरी हो गई है, वहीं मोहसिन की पिछले महीने ACL सर्जरी हुई थी। मोहसिन ने चोट के चलते पूरा IPL मिस कर दिया था। अब तीनों ही 2025-26 के घरेलू सत्र का शुरुआती समय मजबूरन मिस करेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

---विज्ञापन---

RCB के कप्तान रजत पाटीदार भी हैं चोटिल

RCB को सालों के इंतजार के बाद ट्रॉफी जीताने वाले रजत पाटीदार भी इस समय चोटिल हैं। वो मध्य प्रदेश के लिए दुलीप ट्रॉफी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। TOI की रिपोर्ट के अनुसार उन्हें हाथ और एड़ी में चोट आई है। अभी वो ठीक हो रहे हैं और उन्हें समय लगेगा लेकिन वो रणजी ट्रॉफी के लिए वापसी कर लेंगे। बता दें कि रजत भारतीय टीम के लिए टेस्ट और वनडे मैच खेल चुके हैं। पाटीदार इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा बनने की रेस में थे लेकिन हाथ में लगी चोट के चलते वो दौड़ से बाहर हो गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajat patidar (@rrjjtt_01)


ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट में जो कभी नहीं हुआ वो मैनचेस्टर में हो गया, कप्तान-कोच के फैसले से हर कोई हैरान!

First published on: Jul 23, 2025 05:46 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola