Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान में इस समय चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है, जहां मेजबान पाकिस्तान टीम की पहले ही राउंड में टूर्नामेंट से विदाई हो चुकी है। टीम को पहले न्यूजीलैंड और उसके बाद भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। टीम का बांग्लादेश के खिलाफ एक लीग स्टेज का मैच बाकी है। हालांकि इस मैच के नतीजे से टूर्नामेंट पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बताया जा रहा है कि इतनी जल्दी टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद टीम में बड़े लेवल पर बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस सूरत में संभव है कि टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान पर भी गाज गिरे। अगर रिजवान कप्तानी गंवाते हैं तो उनकी जगह लेने के लिए कई दावेदार हैं। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।
सऊद शकील
इस लिस्ट में पहला नाम सऊद शकील का है, जो टेस्ट फॉर्मेट में टीम के उप-कप्तान हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि वो एक स्मार्ट क्रिकेटर हैं, साथ ही एक बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं। हालांकि कप्तानी की भूमिका के तौर पर अब तक उनको परखा नहीं गया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि उनके लिए आगे चीजें कैसी होती हैं। उन्होंने अब तक 19 वनडे में 27.2 की औसत से 478 रन बनाए हैं, जबकि 19 टेस्ट में उनके नाम 50.24 की औसत से 1658 रन दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें: CT 2025: टीम इंडिया की जीत पचा नहीं पा रहे पैट कमिंस! ICC पर लगाया बड़ा आरोप
फखर जमान
फखर जमान पाकिस्तान के खतरनाक खिलाड़ियों में से एक हैं। हालांकि चोट की वजह से वह चैंपियंस ट्रॉफी टीम का हिस्सा नहीं हैं। टीम में जब बाबर आजम से कप्तानी छीनी गई थी, तब भी कप्तान के तौर पर उनका नाम सामने आया था। लेकिन बाद में टीम ने मोहम्मद रिजवान पर भरोसा जताया था। फखर टीम के नियमित सदस्य हैं, जहां उन्होंने अब तक 86 वनडे में 46.22 की औसत से 3651 रन बनाए हैं, जिसमें 11 शतक शामिल हैं। यह वजह है कि अगर रिजवान से कप्तानी ली जाती है तो उनके नाम पर विचार किया जा सकता है।
इमाम-उल-हक
पाकिस्तान के संभावित वनडे कप्तान में एक नाम इमाम-उल-हक का भी है, जो अब तक टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं। उन्हें कई बार टीम से बाहर किया गया है। हालांकि हाल के प्रदर्शन में उनकी बैटिंग में ज्यादा मैच्योरिटी दिखती है। उन्हें चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ खेलने का मौका मिला, जहां वो सिर्फ 10 रन ही बना सके। इमाम इस समय 29 साल के हैं और उनकी उम्र को देखते हुए टीम उन्हें कप्तानी में चांस दे सकती है।
यह भी पढ़ें: ICC टूर्नामेंट्स में कब आएंगे पाकिस्तान के अच्छे दिन? सेमीफाइनल से पहले ही कट जाता है टीम का पत्ता
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines