हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025 ऑक्शन में बने करोड़पति, 9 दिन में ही 'फिसड्डी' साबित हो गए 3 खिलाड़ी

आईपीएल 2025 ऑक्शन में इन 3 खिलाड़ियों को खूब पैसे मिले। लेकिन ऑक्शन के 9 दिन बाद ही ये खिलाड़ी फ्लॉप हो गए।

विज्ञापन

IPL 2025 Auction: आईपीएल 2025 ऑक्शन में कई खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियों ने मालामाल कर दिया तो कई खिलाड़ियों पर लाखों की बोली लगाई गई, जबकि कई खिलाड़ी करोड़पति बने। आईपीएल में कई स्टार खिलाड़ियों को अनसोल्ड भी हुए। लेकिन यहां हम उन 3 खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं, जिन्हें आईपीएल 2025 ऑक्शन में करोड़ों रुपये मिले लेकिन ये खिलाड़ी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में फेल हो गए। लिस्ट में सीएसके से लेकर केकेआर तक के खिलाड़ियों का नाम है।

अंगकृष रघुवंशी

कोलकाता नाइट राइडर्स ने युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर आईपीएल 2025 ऑक्शन में बोली लगाकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया। रघुवंशी का बेस प्राइस 30 लाख था। लेकिन उन्हें केकेआर ने 3 करोड़ में अपने दल में शामिल किया। लेकिन करोड़पति बनने के बाद रघुवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में फेल हो गए। उन्होंने मुंबई की ओर से इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। इस दौरान वह 4 मैचों में 28 की औसत के साथ केवल 84 रन ही बना सके। उन्होंने एक भी अर्धशतक अपने नाम नहीं किया।

नेहाल वढेरा

लिस्ट में दूसरा नाम नेहाल वढेरा का आता है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खासा प्रभावित किया था। उन्होंने कई ताबड़तोड़ पारियां खेली थीं। लेकिन आईपीएल 2025 ऑक्शन में उनके ऊपर सबसे बड़ा दांव पंजाब किंग्स ने खेला। उन्हें 4.20 करोड़ रुपये में अपने दल में शामिल किया। आगामी सीजन के लिए करोड़ों रुपये मिलने के बाद नेहाल वढेरा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में फ्लॉप हो गए। उन्होंने अब तक खेले गए 6 मैचों में 16.16 की औसत के साथ 97 रन बनाए हैं। नेहाल खासा प्रभावित नहीं कर सके। उन्होंने एक भी अर्धशतक अपने नाम नहीं किया।

विज्ञापन

राहुल त्रिपाठी

पिछले आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले राहुल त्रिपाठी इस बार येलो जर्सी यानी सीएसके में नजर आने वाले हैं। लेकिन सीएसके में शामिल होने के बाद राहुल त्रिपाठी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अब तक खेले गए 5 मैचों में केवल 22 की औसत के साथ 110 रन बनाए हैं। इस दौरान राहुल ने एक भी अर्धशतक अपने नाम नहीं किया है। आईपीएल ऑक्शन 2025 में राहुल को सीएसके ने 3.40 करोड़ रुपये में अपने दल में शामिल किया था। उनका बेस प्राइस 75 लाख था।

यह भी पढ़ें: फैन के आगे टिक नहीं सके क्रिस्टियानो रोनाल्डो, एक ही झटके में हो गया साढ़े 8 करोड़ रुपये का नुकसान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola