IND vs SL: 26 जुलाई से भारत का श्रीलंका दौरा शुरू हो रहा है। इस दौरे पर भारत को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज और वनडे सीरीज खेलनी हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उनकी जगह पर युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकता है। तो आइये जानते हैं कि वो कौन से खिलाड़ी हैं, जो टीम में रोहित शर्मा की जगह ले सकते हैं।
रितुराज गायकवाड़
टीम मैनेजमेंट की निगाह इस समय रितुराज पर टिकी हुई है। आईपीएल के पिछले तीन सीजन में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। वो ऑरेंज कैप को भी जीत चुके हैं। T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी उन्होंने खुद को साबित किया है। वो 39 से ज्यादा की औसत रन बनाए हैं। रितुराज तेजी से रन बना सकते हैं और जरूरत पड़ने पर पिच पर एंकर की भी भूमिका अदा कर सकते हैं।
यशस्वी जायसवाल
यशस्वी जायसवाल ने भी बेहद कम समय में खुद को साबित किया है। वो टी 20 क्रिकेट में एक शतक भी बना चुके हैं। इसके अलावा जिम्बाब्वे भी उन्होंने 93 रन की नाबाद पारी खेली थी। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 170 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। उनका टी 20 करियर में स्ट्राइक रेट 162।8 का है। इसके अलावा वो गेंदबाजी भी कर सकते हैं।
अभिषेक शर्मा
आईपीएल में इस साल अभिषेक शर्मा ने 400 से ज्यादा रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा था। जिम्बाब्वे के खिलाफ भी अपने दूसरे ही टी 20 मैच में उन्होंने शतक बना दिया था। अभिषेक शर्मा तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा पार्ट टाइम गेंदबाजी भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- अमित मिश्रा ने विराट कोहली से बंद कर दी थी बातचीत, रोहित शर्मा के लिए कही दिल जीतने वाली बात
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: 10 दिन में दूसरी बार आमने-सामने दोनों टीमें, सामने आया पूरा शेड्यूल; यहां फ्री में देखें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines