Great cricketers who never played World Cup: इंटरनेशनल क्रिकेट में हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वर्ल्ड कप में वो देश का प्रतिनिधित्व करे। लेकिन कई बार खिलाड़ी अपने करियर में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी ये मौका हासिल नहीं कर पाते हैं। क्रिकेट के इतिहास के कई महान खिलाड़ी हुए हैं, जो एक बार भी वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाए हैं। तो आइये जानते हैं कि उन 3 महान खिलाड़ियों के बारे में:
एलिस्टेयर कुक
एलिस्टेयर कुक को इंग्लैंड के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। तीनों फॉर्मेट खेलने के बाद भी वो कभी भी वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए। कुक ने 2006 में डेब्यू किया था। अपने 12 साल के लंबे करियर में उन्होंने 161 टेस्ट, 92 वनडे और 4 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 45.4 की औसत से 12472 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 33 शतक और 57 अर्धशतक निकलें हैं। वहीं, अगर उनके वनडे क्रिकेट की बात करें तो 36.4 की औसत से 3204 रन बनाए हैं। वो 2014 में वनडे टीम में कप्तान थे। लेकिन बाद में उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी और वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
जस्टिन लैंगर
जस्टिन लैंगर की गिनती दुनिया के महान बल्लेबाजों में होती है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बहुत ज्यादा सफलता हासिल की। उन्होंने 1993 से 2007 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 105 टेस्ट मैच और 8 वनडे मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 45.27 की औसत से 7696 रन बनाए। हालांकि उन्हें कभी भी वर्ल्ड कप खेलने का मौका नहीं मिला। हालांकि उनकी कोचिंग में ही ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता था।
वीवीएस लक्ष्मण
भारत के महान बल्लेबाजों में से एक वीवीएस लक्ष्मण को भी कभी वर्ल्ड कप में खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने भारत के लिए 1996 से 2012 के बीच 134 टेस्ट और 86 वनडे मैच खेले हैं। वो 2003 वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने के बहुत करीब आ गए थे, लेकिन चयनकर्ताओं ने उनकी जगह पर दिनेश मोंगिया को मौका दिया था। उन्होंने टेस्ट में 46 की औसत से 8781 रन बनाए हैं। टेस्ट में उन्होंने 17 शतक और 56 अर्धशतक बनाए हैं।अगर उनके वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने 30.7 की औसत से 2338 रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
33 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines