IPL 2025 Auction: आईपीएल 2025 ऑक्शन पहली बार सऊदी अरब में होने वाला है। मेगा ऑक्शन के आयोजन में अब एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है। सभी फ्रेंचाइजियां मेगा ऑक्शन के लिए अपनी कमर कस चुकी हैं। इस बार कई स्टार खिलाड़ी ऑक्शन का हिस्सा होने वाले हैं। मेगा ऑक्शन में तीन आईपीएल के पूर्व कप्तान भी भाग लेंगे। लेकिन माना जा रहा है कि ये अनसोल्ड रह सकते हैं। ये खिलाड़ी कभी आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजियों के कप्तान थे। लेकिन इस बार इन 3 खिलाड़ियों का बिकना मुश्किल लग रहा है। लिस्ट में कोहली के दोस्त फाफ डु प्लेसिस का भी नाम शामिल है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं ये तीन खिलाड़ी?
स्टीव स्मिथ
लिस्ट में पहला नाम स्टिव स्मिथ का आता है। वह भी इस बार मेगा ऑक्शन में भाग ले रहे हैं। लेकिन टी-20 के लिहाज से स्मिथ का आईपीएल में बिकना मुश्किल लग रहा है। उन्होंने आखिरी बार आईपीएल साल 2021 में खेला था। पिछले तीन साल से उन्होंने आईपीएल में भाग नहीं लिया है। ऐसे में फ्रेंचाइजियां स्मिथ पर पैसा लगाने से पीछे हट सकती हैं। आखिरी बार जब उन्होंने आईपीएल 2021 में भाग लिया था। तब उनकी ओर से खराब बल्लेबाजी भी देखी गई थी। स्मिथ ने 8 मैचों में 25.33 की औसत के साथ 152 रन बनाए थे। स्मिथ पूर्व में राजस्थान रॉयल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कप्तानी कर चुके हैं।
अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे को सीएसके ने आईपीएल 2023 में 50 लाख खर्च कर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। इस सीजन उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की थी। लेकिन आईपीएल 2024 में उनके बल्ले ने निराश किया और शायद यही वजह रही कि रहाणे को सीएसके ने अपनी रिटेंशन लिस्ट में नहीं रखा। अब उन्होंने अपना नाम मेगा ऑक्शन में दिया है। लेकिन ऑक्शन में उनकी बोली लगने की संभावनाएं बेहद कम हैं। रहाणे ने पूर्व में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की है। लेकिन फिलहाल वह किसी फ्रेंचाइजी के साथ की उम्मीद कर रहे हैं। पिछले सीजन भी रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी नहीं की थी। उन्होंने 13 मैच में 20.17 की औसत के साथ 242 रन बनाए थे। उनके बल्ले से एक भी शतक और अर्धशतक नहीं निकला था।
फाफ डु प्लेसिस
लिस्ट में आखिरी नाम फाफ डु प्लेसिस का आता है। प्लेसिस आईपीएल 2022 से लेकर 2024 तक आरसीबी के कप्तान रह चुके हैं। लेकिन आईपीएल 2025 के लिए उन्हें रिलीज कर दिया गया। जाहिर है कि पिछले 3 साल में वह आरसीबी को खिताब दिलाने में कामयाब नहीं हुए। वहीं उनकी बढ़ती उम्र भी ऑक्शन में बाधा बन सकती है। दाएं हाथ के बल्लेबाज फिलहाल 40 साल के हैं। ऐसे में उन्हें भी अनसोल्ड रहना पड़ सकता है। प्लेसिस ने पिछले सीजन 15 मैच में 29.20 की औसत के साथ 438 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- AUS vs IND: पर्थ टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी भारतीय प्लेइंग इलेवन, ओपनिंग में चौकाने वाला नाम
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
5 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines