3 cricketers who were addicted to alcohol: भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में क्रिकेट को प्यार करने वाले करोड़ों दर्शक मौजूद हैं। जेंटलमैन का गेम कहे जाने वाले क्रिकेट में खिलाड़ियों से अच्छे व्यवहार की उम्मीद की जाती है। हालांकि इतिहास में कई ऐसे मौके आए हैं, जब खिलाड़ियों ने सारी हदों को पार भी किया। इस लेख में हम उन 3 खिलाड़ियों का जिक्र कर रहे हैं जिनका करियर नशे की लत में बर्बाद हो गया। लिस्ट में सचिन तेंदुलकर के दोस्त का भी नाम शामिल है।
एंड्रयू साइमंड्स
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार एंड्रयू साइमंड्स का लिस्ट में पहला नाम आता है। 21वीं सदी की शुरुआत में साइमंड्स ने तीनों ही प्रारूप में अपना दबदबा बनाया था। हालांकि धाकड़ बल्लेबाज को शराब पीने की बुरी लत लग गई। उन्होंने अपनी बात-चीत में एक बार बताया था कि वह पूरी शराब की बोतल पीने की क्षमता रखते हैं। साल 2009 से एंड्रयू साइमंड्स का ग्राफ नीचे आया। उन्हें अनुशासनहीनता के चलते बैन कर दिया गया। साल 2022 में उनकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विनोद कांबली
टेस्ट क्रिकेट में डबल सेंचूरी जमाने वाले विनोद कांबली एक समय में भारत के उभरते हुए सितारे माने जा रहे थे। कई क्रिकेट पंडितों का मानना था कि कांबली अपने दोस्त सचिन से भी ज्यादा खतरनाक बल्लेबाज बनेंगे। उन्होंने केवल 21 साल की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक जमाकर इस बात को साबित भी कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांबली नशा करने लगे, जिसकी वजह से उनका करियर शुरू होते ही खत्न हो गया। खुद कांबली ने शराब पीने की बुरी आदत को स्वीकार किया था।
जेसी राइडर
न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जेसी राइडर का लिस्ट में तीसरा नाम आता है। राइडर न्यूजीलैंड के ताबड़तोड़ बल्लेबाजों में से एक थे। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत में खूब रन भी बनाए। शराब के नशे की वजह से राइडर अपने करियर से भटक गए। मार्च 2013 में उनके उपर जानलेवा हमला भी हुआ। सिर में लगी चोट की वजह से वह कुछ दिन कोमा में भी रहे। लेकिन शराब की लत से पीछा नहीं छुड़ा पाए।
ये भी पढ़ें: वो ‘जंग’..जिसमें पाकिस्तान को मिली बेइज्जती! तोड़ा आमिर सोहेल का घमंड, VIDEO देख कहेंगे जय हिंद!
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
25 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
55 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines