इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जॉन टर्नर ने 25 साल की ही उम्र में संन्यास का ऐलान कर दिया. जिस उम्र में लोग अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखते हैं. वहीं, दूसरी ओर स्टार खिलाड़ी ने 25 की ही उम्र में इंटरनेशनल और प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. इसके पीछे की वजह चौंकाने वाली है. टर्नर ने इंग्लैंड के लिए वनडे और टी-20 में प्रतिनिधित्व किया.
25 साल में क्यों लिया संन्यास?
25 साल के टर्नर पीठ में तनाव के कारण फ्रैक्चर होने की वजह से एक साल से बाहर चल रहे थे. उन्हें पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में भी चुना गया था. लेकिन वह चोट की वजह से बाहर हो गए थे. उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे पर इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था. हालांकि अब इस खिलाड़ी ने चोट की वजह से ही इंटरनेशनल और प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया.
टर्नर ने लिखा भावुक मैसेज
संन्यास पर बात करते हुए उन्होंने कहा “स्ट्रेस फ्रैक्चर, जिसकी वजह से मैं एक साल से अधिक समय से खेल से बाहर हूं, साथ ही चोटों के मेरे पिछले रिकॉर्ड ने स्वाभाविक रूप से मुझे एक क्रिकेटर के रूप में और खेल से इतर अपने भविष्य के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया, और परिणामस्वरूप, मैंने फैसला किया कि अब अपनी अगली चुनौती का सामना करने का सही समय है. यह मेरे द्वारा लिए गए सबसे कठिन निर्णयों में से एक रहा है.”
हैम्पशायर के क्रिकेट निदेशक जाइल्स व्हाइट ने उनके संन्यास पर कहा “जॉन एक असाधारण प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, और हैम्पशायर क्रिकेट से जुड़े सभी लोग इस बात से दुखी हैं कि पेशेवर क्रिकेट में उनका सफर समाप्त हो गया है.”
ऐसा रहा करियर
इंग्लैंड के लिए इस तेज गेंदबाज ने 2 वनडे मैच में 2 विकेट हासिल किए, जबकि 2 टी-20 मैच में उन्होंने 1 विकेट लिया. हैम्पशायर की ओर से उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भाग लिया. उन्होंने 10 फर्स्ट क्लास मैच में कुल 25 विकेट लिए, जबकि 19 लिस्ट A मैच में उन्होंने 37 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा 35 टी-20 मैच में उन्होंने 48 बल्लेबाजों को आउट किया. टर्नर ने हैम्पशायर के लिए सभी प्रारूपों में 51 मैच खेले और 97 विकेट लिए. इसके अलावा 2023 में टी20 ब्लास्ट के दौरान उन्होंने 11.76 की औसत और 6.67 की इकॉनमी से 21 विकेट झटके थे.
संबंधित खबरें
विराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
2 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
46 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
47 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines