हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

पाकिस्तान में टूट गया 232 साल पुराना World Record, इतिहास में जुड़ा नया अध्याय

232 Year Old Oorld Record Broken In Pakistan: क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनते हैं और टूट जाते हैं. लेकिन कई रिकॉर्ड ऐसे हैं, जिन्हें टूटने में कई साल लग जाते हैं. 17 जनवरी को पाकिस्तान में 232 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड टूट गया. इससे पहले साल 1794 में ऐसा कारनामा हुआ था.

विज्ञापन
पाकिस्तान में वर्ल्ड रिकॉर्ड टूट गया

World Record: पाकिस्तान में इन दिनों प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेली जा रही है. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीवी और सुई नॉर्दर्न के बीच 15 जनवरी से मैच खेला गया था. कराची में खेले गए मुकाबले में 232 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड टूट गया. पाकिस्तान टीवी ने सुई नॉर्दन के खिलाफ 40 रनों का बचाव करते हुए प्रसिडेंट कप का मुकाबला जीत लिया. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इससे छोटे लक्ष्य का बचाव आज तक कभी नहीं किया गया है. पिछला रिकॉर्ड साल 1794 में बना था, जब ओल्डफील्ड ने लॉर्ड्स ओल्ड ग्राउंड में एमसीसी के खिलाफ 41 रनों को डिफेंड करते हुए 6 रनों से जीत हासिल की थी.

पाकिस्तान टीवी ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

पहली पारी में पाकिस्तान टीवी ने 66.2 ओवर में 166 रन बनाए थे. पाकिस्तान टीवी की ओर से पहली पारी में सबसे ज्यादा रन मोहम्मद तलहा ने बनाए थे. उन्होंने 129 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा अमद बट्ट ने 64 गेंदों में 46 रन बनाए. वहीं, सुई नॉर्दर्न ने पहली पारी में 67.3 ओवर में 238 रन बनाए थे. सुई नॉर्दर्न की ओर से सबसे ज्यादा रन सैफुल्लाह बंगश ने, 104 गेंदों में 71 रन बनाए थे. इसके अलावा ओमैर यूसुफ ने 65 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली थी.

ये भी पढ़ें: BBL में बाबर आजम की हुई घनघोर ‘बेइज्जती’, स्टीव स्मिथ की इस हरकत पर भड़का स्टार खिलाड़ी

विज्ञापन

वहीं, दूसरी पारी में पाकिस्तान टीवी ने 42.5 ओवर में 111 रन बनाए थे. ऐसे में सुई नॉर्दर्न को जीत के लिए 40 रनों का लक्ष्य मिला था. लेकिन पाकिस्तान टीवी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से 40 रन को डिफेंड करते हुए सुई नॉर्दर्न को 37 रनों पर ही समेट दिया. इससे पहले प्रथम श्रेणी मैच में ये कारनामा किसी टीम ने नहीं किया था.

अली उस्मान और अमाद बट ने निभाया अहम किरदार प्ले

पाकिस्तान टीवी की ओर से दूसरी पारी में अली उस्मान और अमाद बट ने शानदार गेंदबाजी की. अमाद बट ने 10 ओवर में 28 रन खर्च कर 1 विकेट लिए, जबकि अली उस्मान ने 6 विकेट लिए थे. उन्होंने 9.4 ओवर में 9 रन खर्च कर किए थे, जिसमें 5 मेंडन ओवर शामिल थे

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: इंदौर के ‘किंग’हैं शुभमन गिल, करो या मरो मैच में बचाएंगे टीम इंडिया की लाज!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola