राफेल नडाल ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, जानें कब खेलेंगे आखिरी मुकाबला?

Rafael Nadal: स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने करियर में 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।

ind vs - 2024-10-10T153918.328

Rafael Nadal: स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने करियर में 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। उन्होंने कहा कि वह नवंबर में डेविस कप फाइनल के बाद रिटायरमेंट ले लेंगे। उन्होंने इस साल की शुरुआत में पेरिस ओलंपिक के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। डेविस कप फाइनल में स्पेन का सामना नीदरलैंड से होगा। यह मैच 19 से 21 नवंबर के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन

वीडियो जारी कर किया रिटायरमेंट का ऐलान

नडाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था। इस दौरान उन्होंने कहा, “लाइफ में हर शुरुआत का अंत होता है। मुझे लगता है कि यही मेरे करियर को समाप्त करने का सही समय है। मैंने कभी इतने लंबे करियर की कल्पना नहीं की थी। मैं अब अपने आखिरी मुकाबले को लेकर बहुत उत्साहित हूं। इस मैच में मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व करूंगा।”

विज्ञापन

विज्ञापन

होती है दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ियों में गिनती

राफेल नडाल की गिनती दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ियों में होती है। वो नोवाक जोकोविच के बाद दूसरे सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने करियर में 22 ग्रैंडस्लैम जीतें हैं, जबकि जोकोविच ने 24 ग्रैंडस्लैम जीते हैं। उन्हें क्ले कोर्ट का बादशाह कहा जाता था। उन्होंने अपने करियर में 14 फ्रेंच ओपन जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने 4 बार US ओपन और 2-2 बार विबंलडन और ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता है। उन्होंने 2008 में बीजिंग ओलंपिक में टेनिस में सिंगल्स कैटेगिरी में गोल्ड जीता था।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी

विज्ञापन
नोवाक जोकोविच  24
राफेल नडाल  22
रोजर फेडरर 20
पीट सम्प्रास  14
रॉय एमर्सन 12

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ