Year Ender 2025: फ्रेंचाइजी क्रिकेट केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपने पैर पसार रही है. भले ही आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है. लेकिन इसके अलावा भी दुनिया में कई लीग खेली जाती हैं और लगभग हर जगह फैंस का उत्साह देखने को मिलता है. साल 2025 में भी कई फ्रेंचाइजियों की किस्मत चमकी, जबकि कई फ्रेंचाइजियों का सपना टूट गया. यहां हम आईपीएल 2025 में लीग क्रिकेट के चैंपियन और फाइनल मैच के नतीजों की चर्चा कर रहे हैं.
आरसीबी ने रचा इतिहास
साल 2025 आरसीबी के लिए यादगार बना. टीम ने 18 सालों का सूखा खत्म किया और अपना पहला खिताब जीता. आरसीबी और पंजाब के बीच फाइनल मैच खेला गया था. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 190/9 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पंजाब 184/7 रन ही बना सकी. अंत में आरसीबी ने मुकाबला जीत लिया.
लाहौर कलंदर्स ने भी मारी बाजी
पाकिस्तान सुपर लीग 2025 फाइनल में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और लाहौर कलंदर्स की टीम आमने सामने थीं. पहले बल्लेबाजी करते हुए क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 20 ओवर में 201/9 रन बनाए थे, जिसके जवाब में लाहौर ने 19.5 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया.
बांग्लादेश प्रीमियर लीग में इस टीम ने बिखेरा जलवा
बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2025 फाइनल मुकाबला चेटोग्राम चैलेंजर्स और फॉर्च्यून बरिशल के बीच खेला गया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए चैलेंजर्स ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 194/3 रन बनाए थे, जिसके जवाब में बरिशल ने 19.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर खिताबी मुकाबले को अपने नाम कर लिया.
वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025
महिला प्रीमियर लीग 2025 सीजन में मुंबई इंडियंस ने खिताबी मुकाबले को जीतकर अपना दूसरा टाइटल जीता. मुंबई इंडियंस ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुबंई ने 20 ओवर में 149/7 रन बनाए थे, जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 141/9 रन ही बना सकी.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: ‘मुझे मेरे पैसे वापस चाहिए…’ 3 बोरी गेंहू बेचकर मैच देखने पहुंचे फैन, कोहरे ने तोड़ दिया दिल
अमेरिका में एमआई ने बिखेरा जलवा
अमेरिका में आयोजित होने वाली मेजर लीग टी-20 क्रिकेट का खिताब एमआई न्यूयॉर्क ने अपने नाम कर लिया. इस मैच में एमआई न्यूयॉर्क ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉशिंगटन फ्रीडम को 181 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में वॉशिंगटन 175 रन ही बना सकी और अंत में मुकाबला एमआई न्यूयॉर्क ने जीत लिया.
ये भी पढ़ें: AUS vs ENG: जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स के बीच हुई तीखी नोकझोंक, साथी प्लेयर्स को करना पड़ा बीच-बचाव! वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
24 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
52 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines