17 year Old Cricketer Passes Away: क्रिकेट जगत से दुखद खबर सामने आ रही है. इंग्लैंड के पोल्टन -ले-फिल्डे के रहने वाले 17 वर्षीय अब्सी अहमद की मौत हो गई है. दरअसल 7 अप्रैल को अब्सी अहमद का शव पुलिस ने बरामद किया था. हालांकि अब शव की पुष्टि फिल्डे क्रिकेट क्लब द्वारा जारी एक पोस्ट में की गई है. क्लब ने अब्सी की मौत पर दुख भी जाहिर किया है और संवेदना व्यक्त की है. साल 2014 में अब्सी ने तीसरी इलेवन का प्रतिनिधित्व किया था.
पुलिस को मुश्किल से मिली लाश
पुलिस, अग्निशमन दल, एम्बुलेंस, एचएम कोस्टगार्ड की मदद के जरिए अब्सी अहमद की शव को निकाला गया था. शव मिलने के बाद कुम्ब्रिया पुलिस बल के अधीक्षक पैट्रिक ओ’हारा ने कहा “पूरी बचाव टीम की संवेदनाएं और सहानुभूति मृतक के परिवार और दोस्तों के साथ हैं, जिन्हें जांचकर्ताओं द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है. मैं उन स्थानीय किसानों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने बचाव दल और उपकरणों को सड़क मार्ग से खोज क्षेत्र तक पहुंचाने में सहयोग दिया.”
अब्सी ब्लैकपूल सिक्स्थ फॉर्म के स्टूडेंट थे और फाइल्ड क्रिकेट क्लब के सदस्य भी थे. फाइल्ड क्रिकेट क्लब की ओर से वह जूनियर क्रिकेट खेलते थे. साल 2024 में उन्हें अपना पहला सीनियर कैप मिला था. उनकी मौत के बाद क्लब में शोक की लहर है.
क्लब ने भी जताया दुख
फिल्डे क्रिकेट क्लब के प्रवक्ता ने अब्सी की मौत पर दुख जाहिर किया. उन्होंने कहा “फिल्डे क्रिकेट क्लब में हम सभी अपने तीसरे इलेवन के कप्तान आदिल और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहते हैं, जिन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने भाई अब्सी को खो दिया है. अब्सी ने क्लब में जूनियर क्रिकेट खेला और 2024 में जब उन्होंने तीसरी इलेवन का प्रतिनिधित्व किया तो उन्हें गर्व से सीनियर कैप नंबर 205 प्रदान की गई.
संबंधित खबरें
जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
26 mins agoकमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
33 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
1 hr agoअभिषेक ने ईशान से छीना T20I का ताज, मार्को यानसेन ने टेस्ट में रचा इतिहास
1 hr agoWPL ऑक्शन में किसका पलड़ा भारी? जानें किस टीम की जेब में कितना है दम
2 hrs agoICC ने हारिस रऊफ को सुनाई कड़ी सजा, इंग्लैंड के खिलाड़ी से बहस पड़ी भारी
2 hrs agoकब, कहां और कैसे LIVE देखें भारत-जिम्बाब्वे के बीच तीसरा ODI? जानें तरीका
3 hrs agoचौथे T20I से बाहर हो जाएंगे सैमसन? सूर्यवंशी को लेकर अय्यर लेंगे बड़ा फैसला
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND-NZ के बीच चौथा T20I मैच? नोट कर लें शेड्यूल
4 hrs agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines