IPL 2025 Auction: आईपीएल 2025 ऑक्शन का मंच इस बार सऊदी अरब के शहर जेद्दा में सजने वाला है। सभी टीमें मेगा ऑक्शन के लिए कमर कस चुकी हैं। कई फ्रेंचाइजी इस बार अपने नए कप्तान की तलाश में भी उतरने वाली हैं। इस बार मेगा ऑक्शन कई मायनों में खास है। क्योंकि इस बार केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत जैसे स्टार भारतीय खिलाड़ी शामिल होने वाले हैं। लंबे अरसे बाद ये खिलाड़ी ऑक्शन में नजर आएंगे। हालांकि इन स्टार खिलाड़ियों के अलावा कुछ युवा खिलाड़ी भी ऑक्शन में भाग लेंगे। यहां हम उन 15 युवा खिलाड़ियों की बात करने जा रहे हैं, जो इस बार मेगा ऑक्शन में भाग लेने वाले हैं। कई खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियां करोड़ों की बोली भी खर्च कर सकती हैं।
इन 15 खिलाड़ियों पर लग सकती है बोली
आईपीएल 2025 ऑक्शन में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बिहार के वैभव सूर्यवंशी हैं, जो 13 साल की उम्र में आईपीएल ऑक्शन का भाग होंगे। इसके अलावा अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज अल्लाह गजनफर को भी मेगा ऑक्शन में जगह दी गई है। गजनफर ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार खेल दिखाया था। उन्होंने अपनी फिरकी गेंदबाजी से बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में 6 विकेट अपने नाम किया था। तीन मैच की सीरीज में उन्होंने 8 विकेट झटके थे।
नाम- उम्र
अल्लाह गजनफर – 19 गेंदबाज
अवनीश अरावेली – 19 विकेटकीपर
आंद्रे सिद्धार्थ- 18 बैटर
संस्कार रावत – 19 विकेट कीपर
क्वेना मफाका- 18 गेंदबाज
आयुष म्हात्रे – 17 बैटर
नमन तिवारी – 19 गेंदबाज
हार्दिक राज – 19 आल-राउंडर
किरण चोरमले – 19 बैटर
फ़रीदून दाऊदजई- 19 गेंदबाज
विजय कुमार – 19 गेंदबाज
वैभव सूर्यवंशी – 13 बैटर
चेतन शर्मा – 19 गेंदबाज
यजस शर्मा – 19 आल-राउंडर
समर्थ नागराज – 19 गेंदबाज
इन फ्रेंचाइजियों को कप्तान की तलाश
आईपीएल 2025 के लिए केकेआर ने अपने नियामित कप्तान श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया था। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने पंत को रिटेन नहीं किया, जबकि एलएसजी ने केएल राहुल को रिटेंशन लिस्ट में जगह नहीं दी थी। इसके अलावा पंजाब किंग्स भी अपने नए कप्तान की तलाश में ऑक्शन में उतरने वाली है।
ये भी पढ़ें: IND vs SA: भारतीय टीम के आगे ढेर हुए अफ्रीकी शेर, ये 3 खिलाड़ी बने जीत के हीरो
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
4 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
5 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
6 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
6 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
7 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
8 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines