INDU19 vs UAEU19: एसीसी अंडर-19 एशिया कप में टीम इंडिया ने यूएई को 10 विकेट से रौंद डाला है। शारजाह में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा। गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए यूएई की पूरी टीम को महज 137 रनों पर समेटा। इसके बाद बल्लेबाजी में 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने बल्ले से जमकर तबाही मचाई और 138 रन के लक्ष्य को सिर्फ 16.1 ओवर में चेज कर डाला। वैभव ने 46 गेंदों पर 76 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि आयुष ने 51 गेंदों पर 67 रन ठोके।
वैभव ने मचाया धमाल
यूएई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोला। पाकिस्तान और जापान के खिलाफ फ्लॉप रहने के बाद वैभव यूएई के खिलाफ बेहतरीन लय में दिखाई दिए। वैभव ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 46 गेंदों पर 76 रन की तेज तर्रार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान वैभव ने 3 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के जमाए। 165 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 13 वर्षीय बल्लेबाज ने विपक्षी गेंदबाजी से जमकर खिलवाड़ किया। वैभव को दूसरे छोर से आयुष का भी अच्छा साथ मिला और उन्होंने 51 गेंदों पर 67 रन की धांसू पारी खेली। आयुष ने अपनी आतिशी इनिंग में 4 चौके और इतने ही सिक्स जमाए। टीम इंडिया ने 138 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 16.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया।
गेंदबाजों ने जमाया रंग
वैभव-आयुष की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से पहले टीम के गेंदबाजों ने भी जमकर महफिल लूटी। युधाजित गुहा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपने 7 ओवर के स्पेल में सिर्फ 15 रन खर्च किए और यूएई के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। नई गेंद से चेतन शर्मा का प्रदर्शन भी कमाल का रहा और उन्होंने 8 ओवर में महज 27 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। हार्दिक राज ने 10 ओवर में महज 28 रन देते हुए दो विकेट चटकाए। यूएई की ओर से रेयान खान ने सर्वाधिक 35 रन बनाए।
सेमीफाइनल का मिला टिकट
अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम ने यह लगातार दूसरी जीत का स्वाद चखा है। इससे पहले जापान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम ने 211 रनों से बाजी मारी थी। हालांकि, टूर्नामेंट के ओपनिंग गेम में टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ 43 रन से हार का मुंह देखना पड़ा था। यूएई को हराने के साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल का टिकट भी कटा लिया है। टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में टीम की भिड़ंत 6 दिसंबर को श्रीलंका से होगी।
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
34 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines