Kevin Pietersen: इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन अकसर अपनी बेबाक राय रखते हुए नजर आते हैं। समय-समय पर वह सोशल मीडिया के जरिए क्रिकेट के नियम पर भी सवाल उठाते हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों की भी आलोचना करते हैं। केविन ने क्रिकेट के एक नियम बदलने की बात कही है। उनका मानना है कि अगर बल्लेबाज लंबा छक्का जड़ता है तो उसे 12 रन मिलने चाहिए। केविन का बयान अब चर्चा में आ चुका है।
पीटरसन का अजीबोगरीब बयान
पीटरसन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैंने पहले भी कहा है और मैं इसे फिर से कहूंगा, अगर कोई बल्लेबाज 100 मीटर से ज्यादा की दूरी से छक्का मारता है, तो स्कोर में 12 रन जुड़ने चाहिए! ज्यादा बल्लेबाज कोशिश करेंगे और जितने ज्यादा बल्लेबाज कोशिश करेंगे, उतना ही ज्यादा मनोरंजन होगा।
पीटरसन का मानना है कि जो बल्लेबाज 100 से ज्यादा मीटर लंबा छक्का मारता है तो उसे 6 की बजाय 12 रन मिलने चाहिए। ऐसा उन्होंने खेलों को और भी ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए कहा है। पीटरसन के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई फैंस उनके पोस्ट को पसंद कर रहे हैं, जबकि कई फैंस उनकी आलोचना।
केविन पीटरसन का करियर
45 साल के केविन पीटरसन ने 104 टेस्ट मैच में इंग्लैंड के लिए 47.28 की औसत के साथ 8181 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 136 वनडे मैचों में 40.73 की औसत के साथ 4440 रन बनाए हैं। वहीं 37 टी-20 मैचों में उन्होंने 37.93 की औसत के साथ 1176 रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
4 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
5 hrs agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
5 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
7 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
7 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
8 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
8 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
8 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines