टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले 10 खिलाड़ी, रोहित-विराट लिस्ट में नहीं

Most Centuries InTest Cricket: 29 जनवरी को स्टीव स्मिथ ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में इतिहास रच दिया। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले 7वें खिलाड़ी बन गए हैं।

Smith (1)

Most Centuries InTest Cricket: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 29 जनवरी से खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने खास क्लब में जगह बनाई। वह टेस्ट प्रारूप में 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के 15वें बल्लेबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्मिथ से पहले ये कारनामा रिकी पोंटिंग, एलेन बॉर्डर और स्टीव वॉ ने किया है। वहीं वह टेस्ट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले दुनिया के 7वें खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने सुनील गावस्कर को भी छोड़ा है। ऐसे में आइए नजर डालते हैं दुनिया के उन 10 बल्लेबाजों के ऊपर, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक बनाए हैं।

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर

लिस्ट में पहला नाम सचिन तेंदुलकर का आता है, उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 200 टेस्ट मैच खेलते हुए 51 शतक बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट में 15921 रन जड़े हैं।

विज्ञापन

जैक कैलिस

लिस्ट में दूसरा नाम जैक कैलिस का आता है। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। 166 टेस्ट मैच खेलते हुए कैलिस ने 13289 रन बनाने के अलावा 45 शतक बनाए हैं।

रिकी पोंटिंग

168 टेस्ट मैच खेलने वाले रिकी पोंटिंग 41 शतक के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस दौरान 13378 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

कुमार संगकारा

चौथे स्थान पर कुमार संगकारा हैं, जिन्होंने टेस्ट में 38 शतक अपने नाम किए हैं। उन्होंने 134 मैच में 12400 रन बनाए हैं।

जो रूट

सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में जो रूट पांचवें स्थान पर हैं। रूट ने अब तक खेले गए 152 टेस्ट मैचों में 12972 रन बनाने के अलावा 36 शतक भी जड़े हैं।

विज्ञापन

राहुल द्रविड़

साल 1996 में डेब्यू करने वाले राहुल द्रविड़ के नाम भी टेस्ट में 36 शतक दर्ज हैं। उन्होंने 164 टेस्ट मैचों में 13288 रन बनाए हैं।

स्टीव स्मिथ

115 टेस्ट मैचों में स्टीव स्मिथ ने 35 टेस्ट शतक अपने नाम कर लिया है। वह अब तक 10103 रन भी बना चुके हैं।

विज्ञापन

यूनिस खान

युनिस खान पाकिस्तान के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक बनाए हैं। उनके नाम कुल 34 शतक दर्ज हैं। साथ ही इस खिलाड़ी ने 10999 रन भी बनाए हैं।

सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर के नाम भी 34 शतक दर्ज हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 125 मैच खेलते हुए 34 शतक अपने नाम किए हैं। उन्होंने 10122 रन भी बनाए हैं।

विज्ञापन

ब्रायन लारा

सबसे ज्यादा शतक जमाने के मामले में 10वें पायदान पर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ब्रायन लारा का नाम आता है। इस खिलाड़ी ने टेस्ट करियर में 34 शतक अपने नाम करने के अलावा 11953 रन भी बनाए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ