10 most controversial moments of IPl 2025: आईपीएल 2025 को हमेशा याद रखा जाएगा, क्योंकि आरसीबी ने 18 सालों का सूखा खत्म करते हुए अपना पहला खिताब जीता था. रजत पाटीदार की अगुवाई में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराया और अपना पहला खिताब जीता. आरसीबी के अलावा आईपीएल 2025 में कई विवाद और लड़ाई झगड़े हुए, जिसे फैंस भूला नहीं सकते हैं. यहां हम आईपीएल के 10 विवादित क्षण का जिक्र करने वाले हैं.
दिग्वेश राठी और अभिषेक शर्मा के बीच मैदान पर बहस
एसआरएच और एलएसजी के बीच खेले गए मुकाबले में दिग्वेश राठी ने अभिषेक शर्मा को आउट करने के बाद जश्न मनाया. इसके बाद दोनों खिलाड़ी आपस में बहस करते हुए दिखाई दिए थे. फिर अंपायर ने बीच बचाव किया और मामले को शांत किया. हालांकि मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों ने इस बहस को भुला दिया और आपस में बातचीत करते हुए नजर आए.
हरभजन सिंह का आईपीएल 2025 में विवादित बयान
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने आईपीएल 2025 में एसआरएच बनाम राजस्थान मैच में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर विवादित बयान दिया और उन्हें काली टैक्सी तक कह दिया था. इसके बाद उन्हें कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग भी उठी थी.
खलील अहमद पर लगा गेंद से छेड़खानी का आरोप
आईपीएल 2025 के दौरान खलील अहमद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायल हुआ था, जिसमें उनपर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा. सोशल मीडिया पर उन्हें बैन करने की भी मांग उठी. लेकिन बीसीसीआई अधिकारियों ने उनपर कार्रवाई नहीं की.
अजिंक्य रहाणे के बड़े बयान से मची थी सनसनी
आईपीएल 2025 की शुरुआत में ही केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने स्पिन-अनुकूल ईडन गार्डन्स पिच की आलोचना करते हुए दावा किया कि इसे घरेलू टीम के फायदे के लिए बनाया गया था. इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ और टीम पर पिच से छेड़खानी का भी आरोप लगा.
राजस्थन रॉयल्स पर लगा था मैच फिक्सिंग का आरोप
आईपीएल 2025 के दौरान ही राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के आंतरिक विवादों के चलते मई की शुरुआत में राजस्थान रॉयल्स पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था. हालांकि उस समय एसोसिएशन में सत्ता संघर्ष चल रहा था, जिसमें अधिकारियों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए थे.
ईशान किशन का अजीबोगरीब आउट होना
आईपीएल 2025 में 23 अप्रैल को एसआरअच बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में ईशान किशन को लगा कि गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर गई और विकेटकीपर ने कैच पकड़ लिया. हालांकि बाद में कैमरे पर दिखाई दिया कि गेंद और उनके बल्ले से कोई संपर्क नहीं था. इसके बाद कई सवाल उठे थे.
दिग्वेश राठी का नोटबुक सेलिब्रेशन
एलएसजी के फिरकी गेंदबाज अंपायर की चेतावनी और जुर्माने के बाद भी नोटबुक सेलिब्रेशन करते रहे. इस तरह उनपर 5,62,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया. सुनील गावस्कर ने भी इस खिलाड़ी की आलोचना की थी.
स्टेडियम में मारपीट
सीएसके और आरसीबी के बीच मैच के दौरान स्टेडियम में फैंस के बीच मारपीट हुई. दो फैंस का गुट आपस में मारपीट करता हुआ दिखाई दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
विवादित नो बॉल फैसला
मुंबई और हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में जीशान अंसारी ने मुंबई के सलामी बल्लेबाज रियान रिकेल्टन को सातवें ओवर में कैच आउट करवाया. लेकिन बाद में इस गेंद को नो बॉल करार दिया गया. इसके बाद केकेआर के भी फिरकी गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने चिंचा व्यक्त की थी.
ये भी पढ़ें: AUS vs ENG: जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स के बीच हुई तीखी नोकझोंक, साथी प्लेयर्स को करना पड़ा बीच-बचाव! वीडियो वायरल
अंपायर के फैसले पर सवाल
मुंबई इंडियंस और हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में अंपायर ने ईशान किशन को आउट करार दिया था. जबकि गेंद उनके बल्ले से बिना टच किए हुए विकेटकीपर के दस्तानों में गई थी. इसके बाद मुंबई इंडियंस के प्रति कथित पक्षपात करने का आरोप अंपायर्स पर लगा था.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: ‘मुझे मेरे पैसे वापस चाहिए…’ 3 बोरी गेंहू बेचकर मैच देखने पहुंचे फैन, कोहरे ने तोड़ दिया दिल
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
6 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
6 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
6 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
7 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
8 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
8 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
8 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines