हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

AI Smartphones: पहले से ज्यादा स्मार्ट हो रहा है आपका फोन, जानिए कौन से हैं वो 5 बड़े अपडेट्स

स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल, मैसेज, इंटरनेट और मनोरंजन का जरिया नहीं रह गया है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से फोन के सॉफ्टवेयर और रोजमर्रा के इस्तेमाल का अहम हिस्सा बन रही है.

विज्ञापन
पहले से ज्यादा स्मार्ट हो रहा है आपका फोन (Photo: AI)

स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल, मैसेज, इंटरनेट और मनोरंजन का जरिया नहीं रह गया है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से फोन के सॉफ्टवेयर और रोजमर्रा के इस्तेमाल का अहम हिस्सा बन रही है. कैमरे से लेकर कॉलिंग, सर्च, मैसेजिंग और फोटो एडिटिंग तक, फोन कई ऐसे काम खुद करने लगे हैं, जिनके लिए पहले यूजर को अलग-अलग ऐप या कई स्टेप्स की जरूरत पड़ती थी. एक रिसर्च के मुताबिक 2026 में दुनियाभर में बिकने वाले स्मार्टफोन में करीब 45 फीसदी GenAI कैपिबल डिवाइस हो सकते हैं.

  1. फोन आपकी बात और जरूरत को बेहतर समझेगा
    AI असिस्टेंट अब केवल सवालों का जवाब देने तक सीमित नहीं हैं. नए स्मार्टफोन में AI यूजर के निर्देश को समझकर कई चरणों वाले काम करने की क्षमता हासिल कर रहा है. गूगस ने जेमिनी इंटेलिजेंस के जरिए एंड्रॉइड फोन में ऐसे फीचर्स पेश किए हैं, जो डेटा व्यवस्थित करने, वेब कंटेंट का सार तैयार करने और कुछ जटिल कामों को आसान बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं.
  2. कैमरा सिर्फ तस्वीर नहीं, पूरी कहानी समझेगा
    स्मार्टफोन कैमरों में AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है. अब फोन तस्वीर को बेहतर बनाने के साथ यह भी समझ सकता है कि फोटो में क्या मौजूद है. नई पीढ़ी के फोन में फोटो और वीडियो से बेहतर शॉट चुनने, अनचाही चीजों को हटाने और वीडियो से खास पलों की तस्वीर निकालने जैसे फीचर मिल रहे हैं. गूगल के नए Pixel फोन में मैजिक कैप्चर जैसे AI फीचर इसी दिशा का उदाहरण हैं.
  3. भाषा की दीवार कम होगी
    AI आधारित लाइव ट्रांसलेशन स्मार्टफोन के सबसे उपयोगी फीचर्स में शामिल हो रहा है. बातचीत, वीडियो और मैसेज को दूसरी भाषा में समझना पहले के मुकाबले आसान हो रहा है. Samsung और Google जैसे ब्रांड अपने AI सिस्टम के जरिए रियल-टाइम ट्रांसलेशन और भाषा संबंधी सुविधाओं को फोन में शामिल कर रहे हैं.
  4. फोन खुद जरूरी चीजों का ध्यान रखेगा
    भविष्य के स्मार्टफोन केवल निर्देश मिलने का इंतजार नहीं करेंगे, बल्कि जरूरत के मुताबिक सुझाव भी दे सकते हैं. उदाहरण के लिए, AI आपके काम, संदेशों और फोन पर मौजूद जानकारी को देखकर जरूरी रिमाइंडर या अगला कदम सुझा सकता है. Samsung Galaxy S26 के लिए गूगल ने ऐसे AI फीचर्स पेश किए हैं, जो राइड बुक करने, डिनर ऑर्डर करने या ग्रॉसरी कार्ट तैयार करने जैसे कामों में मदद कर सकते हैं.
  5. सुरक्षा भी होगी ज्यादा स्मार्ट
    AI का इस्तेमाल फोन की सुरक्षा बढ़ाने में भी हो रहा है. कॉल के दौरान संभावित स्कैम का पता लगाकर यूजर को तुरंत चेतावनी देने जैसे फीचर सामने आ चुके हैं. सैमसंग गैलेक्सी S26 में गूगल का स्कैम डिटेक्शन फोन पर ही AI प्रोसेसिंग के जरिए संदिग्ध कॉल की पहचान कर अलर्ट देता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola