---विज्ञापन---

साइंस angle-right

नोएडा में स्थापित होगा सुपर कंप्यूटर, 7 दिन पहले मिल जाएगी मौसम की सटीक जानकारी

Science News: मौसम के पूर्वानुमान की सटीक जानकारी के लिए भारत में जल्दी ही 900 करोड़ रुपए की लागत से एक नया सुपर कंप्यूटर स्थापित किया जाएगा। यह सुपर कंप्यूटर 18 पेटा फ्लोप की स्पीड से केल्कुलेशन कर सकेगा। इसे नोएडा के सेक्टर-62 स्थित राष्ट्रीय माध्यम अवधि मौसम पूवार्नुमान केंद्र (NCMRWF) में स्थापित किया जाएगा। […]

---विज्ञापन---

Science News: मौसम के पूर्वानुमान की सटीक जानकारी के लिए भारत में जल्दी ही 900 करोड़ रुपए की लागत से एक नया सुपर कंप्यूटर स्थापित किया जाएगा। यह सुपर कंप्यूटर 18 पेटा फ्लोप की स्पीड से केल्कुलेशन कर सकेगा। इसे नोएडा के सेक्टर-62 स्थित राष्ट्रीय माध्यम अवधि मौसम पूवार्नुमान केंद्र (NCMRWF) में स्थापित किया जाएगा। इस सिस्टम के जरिए देश दुनिया में आने वाले हिमपात, चक्रवात जैसी तमाम प्राकृतिक आपदाओं का पूवार्नुमान सात दिन पहले ही लगाया जा सकेगा।

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सरकार ने आधिकारिक बयान देते हुए कहा कि वर्तमान में संस्थान में 6.8 पेटा फ्लोप का सुपर कंप्यूटर स्थापित है। जो नया सुपर कंप्यूटर स्थापित होने जा रहा है, उसकी क्षमता 18 पेटा फ्लोप होगी। इससे मौसम पूवार्नुमान की सटीक जानकारी मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नए सुपर कंप्यूटर के नाम की घोषणा पीएम मोदी करेंगे। इस संबंध में विस्तार से चर्चा के लिए एक मीटिंग भी बुलाई गई जिसमें पृथ्वी विज्ञान के प्रमुख सचिव समेत कई राष्ट्रीय केंद्रों के मौसम वैज्ञानिक शामिल हुए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: आसमान में दिखा Black Moon, जानिए क्या होता है और क्यों है खास?

मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी (Science News)

उल्लेखनीय है कि सुपर कंप्यूटर में सामान्य कम्प्यूटरों की तुलना में उच्च स्तरीय कैलकुलेशन की जा सकती है। जहां आम तौर पर एक सामान्य कंप्यूटर प्रति सेकेंड 10 लाख कमांड प्रोसेस कर सकता है, वहीं सुपर कंप्यूटर की प्रोसेसिंग स्पीड नोटिंग प्वांइट आपरेशन प्रति सेकेंड से मापी जाती है।

---विज्ञापन---

नोटिंग प्वांइट काफी लंबी संख्या का संकेतीकरण है, इससे उन्हें आसानी से संचारित किया जा सके। संक्षेप में कहें तो सुपर कम्प्यूटर एक समय में ही एक साथ कई काम कर सकता है। इसके जरिए मौसम का सटीक पूर्वानुमान, क्वांटम यांत्रिकी, एनवायर्नमेंटल रिसर्च, तेल तथा प्राकृतिक गैस अन्वेषण, विमान तथा अंतरिक्षयान के लिए रिसर्च, परमाणु हथियारों के विस्फोट जैसे जटिल कार्य किए जाते हैं।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: May 25, 2023 05:43 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola