महिला के दिमाग में मिला 3 इंच लंबा जिंदा कीड़ा, जिंदगी को बना दिया था नर्क

Science News, Science News hindi, health news, health news in hindi
विज्ञापन

Science News: ऑस्ट्रेलिया में एक महिला के दिमाग में जिंदा कीड़ा पाए जाने की दुर्लभ घटना सामने आई है। आमतौर पर यह कीड़ा अजगर तथा अन्य रेप्टाइल्स के दिमाग में पाया जाता है। डॉक्टरों के अनुसार यह अपने आप में दुनिया का पहला केस है जब इंसानी दिमाग में इस तरह का जिंदा पैरासाइट (परजीवी कीड़ा) पाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 64 वर्षीय महिला ऑस्ट्रेलिया के साउथ-वेल्स की रहने वाली है। वह कई दिनों से पेट दर्द, सूखी खांसी, बुखार और रात को पसीना आने जैसी समस्याओं से ग्रसित थी। धीरे-धीरे महिला में भूलने की बीमारी और डिप्रेशन के लक्षण भी दिखाई देने लगे। इस पर महिला को जनवरी 2021 में एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisment

अस्पताल में महिला के दिमाग का एमआरआई स्कैन करवाया गया जिसके बाद डॉक्टरों ने ब्रेन सर्जरी का फैसला लिया। सर्जरी के दौरान ही डॉक्टरों को उसके दिमाग में जिंदा कीड़ा मिला। इस कीड़े को बाहर निकाल लिया गया है। महिला की हालत अब स्थिर है तथा उसका इलाज चल रहा है।

3 इंच लंबा है कीड़ा

अस्पताल में महिला की ब्रेन सर्जरी करने वाले डॉक्टरों के अनुसार यह कीड़ा लाल चमकीले रंग का है और लगभग तीन इंच लंबा है। लैब में जांच के बाद डॉक्टरों ने पाया कि यह कीड़ा एक पैरासाइट राउंडवॉर्म था जो वहां पाए जाने वाले कार्पेट अजगरों और सापों के दिमाग में पाया जाता है।

विज्ञापन

ऐसे पहुंचा होगा महिला के दिमाग में

डॉक्टरों के अनुसार यह कीड़ा पहली बार इंसानी दिमाग में देखा गया है। माना जा रहा है कि सांपों में पाया जाने वाला यह कीड़ा पालक जैसी किसी खाने की चीज के जरिए महिला के शरीर में पहुंचा होगा और वहां से दिमाग में आ गया होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ