धरती से साफ दिखेगा सबसे दूर ग्रह नेपच्यून, इस तरह देख पाएंगे अद्भुत नजारा

Neptune Most Distant Planet in Solar System: सूर्य से सबसे दूर स्थित ग्रह नेपच्यून विपरीत दिशा में पहुंचने वाला है। जिससे इसका नजारा धरती से साफ दिखेगा। आइए जानते हैं कि इस अनोखी खगोलीय घटना को आप किस तरह देख पाएंगे।

neptune planet

neptune

विज्ञापन

Neptune Most Distant Planet in Solar System: अंतरिक्ष में होने वाली खगोलीय घटनाएं लोगों के मन में कौतूहल पैदा करती हैं। कई वर्षों में अलौकिक, अद्भुत नजारे पहली बार दिखते हैं। एक ऐसी ही खगोलीय घटना ने लोगों के मन में रोमांच पैदा कर दिया है। दरअसल, सूर्य से सबसे दूर स्थित ग्रह नेपच्यून विपरीत दिशा में पहुंचने वाला है। जिससे यह धरती से साफ तौर पर दिखाई देने लगेगा।

दूरबीन या टेलीस्कोप के जरिए देख सकेंगे नजारा

हरे-नीले रंग वाला यह ग्रह 21 सितंबर 2024 शनिवार को विपरीत दिशा में पहुंचेगा। इस दौरान यह सबसे साफ रूप में दिखाई देगा। इसे आज रात पूरे भारत में उगते हुए देखा जा सकता है। इसे देखने के लिए दूरबीन या टेलिस्कोप की जरूरत होगी। रात के आकाश में यह चमकीला दिखेगा। यह खगोलीय घटना पृथ्वी के नेपच्यून और सूर्य के बीच से सीधे गुजरने पर होती है। जिससे बर्फीले विशालकाय ग्रह की एक झलक देख पाएंगे। नेपच्यून अभी विपरीत स्थिति से गुजर रहा है।

Advertisment

दुर्लभ होगा नजारा 

दरअसल, पृथ्वी इस ग्रह और सूर्य के बीच स्थित है। जिससे इस तरह की खगोलीय घटना होने या दिशा बदलने पर यह ग्रह पूरी तरह से प्रकाशित दिखाई देता है। यह ग्रहों को देखने का सबसे अच्छा समय भी है, क्योंकि वे इस दौरान पृथ्वी के सबसे करीब होते हैं। नेपच्यून के लिए यह विपरीत दिशा साल में एक बार होने वाली घटना है। इस तरह यह एक दुर्लभ नजारा होगा।

विज्ञापन

पूरा भाग बर्फीला  

जानकारी के अनुसार, नेपच्यून 20-21 सितंबर की रात में अधिकांश समय दिखाई देगा। दूरबीन से देखने पर यह ग्रह आकाश में एक छोटे नीले बिंदु के रूप में दिखाई देगा। बता दें कि नेप्च्यून का नीला-हरा रंग वायुमंडल में मीथेन गैस के कारण बना है। यह ग्रह कुइपर बेल्ट के अंदरूनी किनारे पर स्थित है। नेपच्यून में चट्टानी और बर्फीले पदार्थों का एक दलदली आंतरिक भाग है। गौरतलब है कि नेपच्यून सूर्य से सबसे दूर है। इसे सौर मंडल का तीसरा सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है। इसका लगभग पूरा भाग बर्फीला है। यहां का तापमान माइनस 214 डिग्री सेल्सियस माना जाता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ