क्या लुप्त हो जाएगा धरती का चहेता उपग्रह; चंद्रमा को मंडरा रहा खतरा, जानें डिटेल

Moon Endangered Heritage Sites Lunar Activities: चंद्रमा को वर्ल्ड मोन्यूमेंट्स फंड (WMF) की ‘इनडेन्जर हेरिटेज साइट’ लिस्ट में शामिल किया गया है, क्योंकि बढ़ती वाणिज्यिक और वैज्ञानिक गतिविधियों से उसके हेरिटेज साइट को खतरा है। नासा और निजी मिशनों की बढ़ती गतिविधियों से चंद्रमा के 90 जरूरी साइट हमेशा के लिए नष्ट हो सकते हैं।

Moon
विज्ञापन

Moon Endangered Heritage Sites Lunar Activities: वर्ल्ड मोन्यूमेंट्स फंड (WMF) ने हाल ही में चंद्रमा को वर्ल्ड मोन्यूमेंट्स फंड (WMF) की उन 25 ‘इनडेन्जर हेरिटेज साइट’ लिस्ट में शामिल किया गया है, जिन्हें सबसे अधिक खतरा है। इस लिस्ट में चंद्रमा का नाम शामिल करने का मुख्य कारण बढ़ती कमर्शियल और वैज्ञानिक एक्टिविटी है, जिसके चलते उसे नुकसान हो रहा है। यह पहली बार है, जब पृथ्वी से बाहर किसी हेरिटेज साइट को इस लिस्ट में शामिल किया गया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

25 साइट में शामिल हुआ चंद्रमा

WMF की चीफ एग्जीक्यूटिव बेनेडिक्ट डी मॉंटलॉर ने कहा कि चंद्रमा को ‘तेजी से बढ़ती मून एक्टिविटीज’ के चलते इस लिस्ट में जोड़ा गया है। उनके अनुसार, इन गतिविधियों में प्रोटेक्शन प्रोटोकॉल की कमी के कारण चंद्रमा के हेरिटेज साइट को गंभीर खतरा है। रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रमा पर मानव और रोबोटिक एक्टिविटी बढ़ रही हैं। नासा का आर्टेमिस प्रोग्राम 2025 तक चंद्रमा पर एक स्टेबल बेस बनाने की योजना पर काम कर रहा है।

Advertisment

इसके साथ ही, स्पेसएक्स और अन्य कंपनियों के निजी मिशन भी मून एक्टिविटीज को तेजी से बढ़ा रहे हैं। नासा की योजनाएं निजी यात्राओं का भी रास्ता खोल सकती हैं, जिससे ‘स्पेस जंक’ और चंद्र सतह पर अनधिकृत गतिविधियों का खतरा बढ़ जाएगा। WMF के अनुसार, चंद्रमा पर ऐसी 90 साइट हैं, जो हमेशा के लिए नष्ट हो सकते हैं। इनमें मानवता की पहली चंद्र यात्रा के ऐतिहासिक निशान और अन्य जरूरी आर्टिफैक्ट्स शामिल हैं। इस अनधिकृत पहुंच से इन स्थलों के मिट जाने का खतरा है।

WMF वॉचलिस्ट में क्या है शामिल?

WMF की वॉचलिस्ट में आमतौर पर पृथ्वी की ऐसी सांस्कृतिक साइट शामिल होती हैं जो संघर्ष, प्राकृतिक आपदाओं या जलवायु परिवर्तन के कारण खतरे में हैं। इस साल की सूची में कापा न्यान (एक प्राचीन एंडियन रोड नेटवर्क), तुर्की के अंताक्या और जापान के नोटो प्रायद्वीप जैसे स्थल भी शामिल हैं, जो हाल ही में भूकंपों से प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन

चंद्रमा को सूची में शामिल करना इस बात पर जोर देता है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऐसे तंत्र बनाए जाएं जो चंद्रमा के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को संरक्षित कर सकें। इस लिस्ट में मुख्य रूप से संघर्षग्रस्त क्षेत्रों जैसे यूक्रेन और गाजा, या जलवायु संकट से बुरी तरह प्रभावित स्थलों को प्राथमिकता दी गई है। अफ्रीका के स्वाहिली कोस्ट, केन्या के लामू ओल्ड टाउन और फोर्ट जीसस जैसे स्थल भी इसमें शामिल हैं।

WMF की चीफ एग्जीक्यूटिव मॉंटलॉर ने कहा कि चंद्रमा पर हेरिटेज साइट की सुरक्षा से न केवल सरकारी और निजी गतिविधियों से होने वाले नुकसान को रोका जा सकता है, बल्कि यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि ये साइट आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रहें।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ