Chandrayaan-3: रोवर प्रज्ञान ने दी गुड न्यूज, ISRO ने खोला चांद का ये रहस्य
Edited By Pushpendra Sharma

Chandrayaan 3 ISRO Rover Pragyan Message
Edited By Pushpendra Sharma

Chandrayaan 3 ISRO Rover Pragyan Message
Chandrayaan-3 Updates ISRO Rover Pragyan: हमारा चंद्रयान रोजाना गुड न्यूज साझा कर रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) मून मिशन से जुड़ी रोचक जानकारियां प्रदान कर रहा है। मंगलवार को इसरो ने चंद्रयान 3 के प्रज्ञान रोवर पर एक ताजा अपडेट शेयर किया। इसरो ने ट्विटर पर कहा कि रोवर अब चंद्रमा के रहस्यों को उजागर करने की राह पर है।
https://twitter.com/ani_digital/status/1696533762476327249
इसरो ने इसके साथ ही एक और जानकारी साझा कर चांद का रहस्य खोलने की कोशिश की। संगठन ने ट्वीट कर कहा- “रोवर पर लगा लेजर-इंस्पायर्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (LIBS) उपकरण स्पष्ट रूप से दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्र सतह में सल्फर (S) की उपस्थिति की पुष्टि करता है। सल्फर के साथ ही रोवर ने चांद पर एल्यूमिनियम, लोहा, टाइटेनियम, कैल्शियम, क्रोमियम, सिलिकॉन और मैन्गनीज का भी पता लगाया है। इसरो ने इन्हें Al, Ca, Fe, Cr, Ti, Mn, Si और O के नाम से बताया है। इसरो ने आगे कहा कि यह पहले से ही अपेक्षित था, हमें इसका भी पता चला है। हाइड्रोजन (एच) की खोज जारी है।”
Chandrayaan-3 Mission:
In-situ scientific experiments continue …..
Laser-Induced Breakdown Spectroscope (LIBS) instrument onboard the Rover unambiguously confirms the presence of Sulphur (S) in the lunar surface near the south pole, through first-ever in-situ measurements.… pic.twitter.com/vDQmByWcSL
— ISRO (@isro) August 29, 2023
इससे पहले 28 अगस्त को इसरो ने जानकारी दी थी कि प्रज्ञान रोवर को चंद्रमा की सतह पर 4 मीटर व्यास वाला गड्ढा मिला है। हालांकि ये गड्ढे में गिरने से बच गया। इसरो ने कहा था कि “चंद्रयान -3 मिशन पर निकला रोवर अपने स्थान से 3 मीटर आगे स्थित 4 मीटर व्यास वाले गड्ढे में आ गया। इसके बाद रोवर को पथ को वापस लेने का आदेश दिया गया था।” हालांकि अब रोवर सुरक्षित रूप से नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: