---विज्ञापन---

साइंस angle-right

Chandrayaan-3 से दुनिया को क्या होगा फायदा? पूर्व ISRO चीफ के. सिवन ने बताई बड़ी बात

Former ISRO Chief K Sivan on Chandrayaan-3: भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर कदम रखते ही इतिहास रच दिया है। बुधवार को विक्रम लैंडर की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद भारत साउथ पोल पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। इसके साथ ही भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद […]

---विज्ञापन---

Former ISRO Chief K Sivan on Chandrayaan-3: भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर कदम रखते ही इतिहास रच दिया है। बुधवार को विक्रम लैंडर की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद भारत साउथ पोल पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। इसके साथ ही भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद चांद पर लैंड करने वाला दुनिया का चौथा देश भी बन गया है। भारत की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि आज से चार साल पहले चंद्रयान-2 से संपर्क कटने के बाद निराशा हाथ लगी, लेकिन वैज्ञानिकों ने हार नहीं मानी।

पिछले चार सालों से कर रहे थे इंतजार 

दिन-रात एक कर इस मिशन को सफल बनाने में जुट गए और आज सफलता सबके सामने है। चंद्रयान-3 की सफलता पर पूर्व इसरो चीफ के. सिवन भी काफी खुश हैं। के. सिवन ने कहा- हम बहुत एक्साइटेड हैं। हम इसका पिछले चार सालों से इंतजार कर रहे थे। मैं इस सफलता पर बेहद खुश हूं और देशवासियों को बधाई देता हूं। सरकार हमारे साथ है और वह हमें सपोर्ट कर रही है।

---विज्ञापन---

दुनियाभर के वैज्ञानिक इस्तेमाल कर पाएंगे डेटा 

सिवन ने आगे कहा- चंद्रयान-3 का साइंस डेटा सिर्फ भारत के लिए नहीं, बल्कि दुनियाभर के लिए वैज्ञानिकों के लिए होगा। दुनियाभर के वैज्ञानिक इस डेटा का उपयोग कर पाएंगे। वे इससे नई चीजें डिस्कवर कर पाएंगे। इसलिए इसमें दुनियाभर के वैज्ञानिकों की रुचि है।

---विज्ञापन---

रो पड़े थे के. सिवन 

के.सिवन वही थे जो चंद्रयान-2 से मिली निराशा के बाद रो पड़े थे। उन्हें पीएम मोदी ने गले लगाकर दिलासा दिया था। इसरो हेडक्वार्टर में पहुंचे पीएम मोदी ने सिवन का रोते हुए हौसला बढ़ाया था। दरअसल, चंद्रयान-2 में महज 2.1 किलोमीटर की दूरी पर लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया था। हालांकि मिशन फेल नहीं हुआ था और ऑर्बिटर चांद की कक्षा में काम करता रहा, लेकिन भारत का वो लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। अब न केवल भारत का लक्ष्य पूरा हुआ है, बल्कि दुनियाभर के लिए एक नजीर भी पेश की है।

First published on: Aug 23, 2023 08:15 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola