चंद्रग्रहण आज भारत में दिखेगा या नहीं? दुनिया में कहां-कहां पड़ेगा असर

Chandra Grahan 2024: विज्ञान प्रेमियों के लिए 18 सितंबर का दिन खास होने वाला है, क्योंकि इस दिन साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगा है। इस खगोलीय घटना को देखने का मौका वैज्ञानिकों और आम लोगों दोनों के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है।

Chandra Grahan
विज्ञापन

Chandra Grahan 2024: आज 18 सितंबर का दिन स्काईवॉचर्स के लिए खास दिन है, क्योंकि इस दिन चंद्र ग्रहण लगा है। यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा की सतह का लगभग 8.4 प्रतिशत भाग छाया रहेगा, फिर भी आसमान की ओर देखने वाले सभी लोगों के लिए यह एक मनमोहक दृश्य होगा। इस दौरान चांद सामान्य से अधिक बड़ा और चमकीला दिखाई देता है। ये साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। देशभर में ये कहां पर दिखेगा और इसका क्या असर पड़ेगा? पढ़िए सबकुछ।

किस वक्त होगा चंद्र ग्रहण?

17-18 सितंबर की रात से चंद्र ग्रहण की शुरुआत हुई। भारत में इसके दिखने का समय 18 सितंबर की सुबह का है। भारतीय समय के मुताबिक ये चंद्र ग्रहण सुबह 6:11 बजे शुरू हो गया है जो 10:17 बजे तक रहेगा। इसके दिखने का कुल समय 4 घंटे 6 मिनट का बताया जा रहा है। उपछाया चंद्रग्रहण सुबह 6:11 बजे से शुरू हुआ, जबकि आंशिक चंद्रग्रहण की बात करें तो ये 7:42 बजे से शुरू हुआ। सुबह 8:14 बजे चंद्रग्रहण चरम पर होगा और 8:45 बजे आंशिक चंद्रग्रहण के समाप्त होने का समय है। आखिर में 10:17 बजे उपछाया चंद्रग्रहण खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन

भारत में दिखेगा चंद्र ग्रहण?

भारत में इसके दिखने का समय 18 सितंबर है, लेकिन इसको यहां पर देखा नहीं जाएगा। ग्रहण का समय सुबह का है इस वक्त चंद्रमा क्षितिज से नीचे होगा, जिसकी वजह से ये भारत में नहीं दिखाई देगा। जिन देशों में चंद्र ग्रहण का नजारा देखा जा सकता है उसमें उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, पश्चिमी एशिया रूस, अफ्रीका के कई इलाके और अंटार्कटिका का नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि चंद्रग्रहण के लगने का कारण पृथ्वी का सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाना है। इसकी वजह से चांद पर पृथ्वी की परछाई पड़ती है।

क्या पड़ेगा प्रभाव?

भारत में चंद्र ग्रहण नहीं लगने वाला है। इससे अब भारतीयों को इससे डरने की जरूरत नहीं है। चंद्र ग्रहण वाले दिन मीन और कन्या राशि के साथ सूर्य, शुक्र, राहु, चंद्र, मंगल और केतु का संबंध बन रहा है। मीन राशि के इस ग्रहण पर बृहस्पति की नजर भी रहेगी, जिससे प्राकृतिक आपदाओं के संकेत मिल रहे हैं। शेयर बाजार में उतार चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ