Astronomers Found New Earth-Sized Planet : एस्ट्रोनॉमर्स ने एक ऐसे ग्रह का पता लगाया है जिसका आकार हमारी धरती के जैसा ही है और यह धरती से केवल 55 प्रकाश वर्ष दूर है। यह प्लैनेट एक लाल ड्वार्फ स्टार का चक्कर लगा रहा है। नेचर एस्ट्रोनॉमी में पब्लिश हुई इस डिस्कवरी में बताया गया है कि एस्ट्रोनॉमर्स की एक इंटरनेशनल टीम ने इस प्लैनेट का पता लगाया है। बता दें कि इस तरह के तारे का चक्कर लगाने वाला यह अपनी तरह का दूसरा ऐसा ग्रह है।
धरती के एक दिन से छोटा है एक साल
यह ग्रह ऑर्बिट का चक्कर लगाने में 17 घंटे का समय लेता है। इसका मतलब है कि इस ग्रह का एक साल धरती के एक दिन से भी छोटा होता है। लेकिन, जिस तारे का यह ग्रह चक्कर लगा रहा है उसका तापमान हमारे सूर्य के मुकाबले आधा है। इसके अलावा यह 10 गुना छोटा और 100 गुना कम चमकदार है। एस्ट्रोनॉमर्स का कहना है कि इस ग्रह पर दिन और रात कभी खत्म नहीं होते। बता दें कि धरती के आकार वाले इस अनोखे ग्रह को वैज्ञानिकों ने SPECULOOS-3 b नाम दिया है।
न कभी दिन खत्म होता है और न रात!
इस रिसर्च की अगुवाई करने वाले प्रोफेसर माइकल गिल्लोन का कहना है कि हम मानते हैं कि यह ग्रह समसमायिक रूप से रोटेट करता रहता है। इस वजह से इसकी एक साइड हमेशा इसके सूर्य की ओर होती है। इस वजह से इसके एक हिस्से में हमेशा दिन रहता है और दूसरी साइड हमेशा अंधेरे में रहती है। प्रोफेसर माइकल बेल्जियम की यूनिवर्सिटी ऑफ लीज में एस्ट्रोनॉमर हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम, कैंब्रिज, बर्न और एमआईटी के एस्ट्रोनॉमर्स भी इस स्टडी में शामिल रहे थे।
ये भी पढ़ें: दुनिया का सबसे शांत कमरा, 45 मिनट भी नहीं रुक सकता कोई
ये भी पढ़ें: बंदूकधारियों ने प्रिजन वैन पर हमला कर कैदी को कराया आजाद
ये भी पढ़ें: जुड़वा बहन को बचाने के लिए जड़ दिया था मगरमच्छ को मुक्का!
संबंधित खबरें
सुपर-डुपर अल नीनो मजबूत, धरती के बड़े हिस्से में बढ़ेगी गर्मी
1 day agoफ्रांसिस हैल्जेन ने जीता फिजिक्स का नोबेल प्राइज 2026
3 days ago'ऑप्टोजेनेटिक्स' पर काम करने वाले 3 साइंटिस्ट्स को मेडिसिन में नोबेल प्राइज
4 days agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino
7 days agoSpaceX का रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां कोई इंसान न गया हो
11 days agoअंतरिक्ष में मिल गया जीवन? करोड़ों किमी दूर एक ग्रह से आ रहे रेडियो सिग्नल
13 days agoAI बताएगा बारिश का हाल, लेकिन 2070 की तैयारी आज से करनी होगी
14 days agoचक्रवात का कैसे पड़ा नाम 'अर्नब', क्या मचाने वाला है कोहराम?
17 days agoSunita Williams: 'पृथ्वी पर किस चीज को हम लेते हैं फॉर ग्रांटेड, जो स्पेस में नहीं?'
30 days agoमौसम का सितम नहीं झेल पाएंगे भारत के ये शहर! दुनिया के टॉप 20 'डेंजर' सिटी में शामिल
31 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines