1897 में मिली थी 2000 साल पुरानी लड़की की लाश, वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Dead body of 2000 years old girl was found in 1897, scientists made shocking disclosure

सांकेतिक तस्वीर।

2000 Year Old Girl: मई 1897 में नीदरलैंड में दो मजदूर खुदाई कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक लड़की की लाश मिली। लड़की का शव सड़ चुका था, लेकिन उसके बाल सही सलामत थे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। फिर लाश को अस्पताल ले जाया गया, वहां पता चला कि लाश करीब 2000 साल पुरानी है।

विज्ञापन

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, 2000 साल पुरानी लाश के बारे में करीब 125 साल बाद वैज्ञानिकों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, 2000 साल पुरानी लड़की की मौत के वक्त उसकी उम्र 16 साल थी। अनुमान है कि उसकी मौत 54 BC से 128 AD के बीच हुई होगी।

विज्ञापन

मौत के कारणों के बारे में वैज्ञानिकों ने क्या अंदाजा लगाया

वैज्ञानिकों ने कहा कि ऐसा संभव है कि लड़की की हत्या की गई हो। उन्होंने बताया कि जब लाश की बारीकी से जांच की गई तो हमें पता चला कि उसके गले में रस्सी बंधी थी, उसके शरीर पर चाकूओं से वार के निशान भी थे। उसके सिर के आधे बाल कटे थे जबकि दांत गायब थे।

विज्ञापन

गनिंगेन यूनिवर्सिटी के डॉ. रॉय वान बीक के मुताबिक, मौत के कारणों के दो कारण हो सकते हैं। पहला- या तो दुष्कर्म का बाद लड़की की हत्या की गई हो, या फिर दूसरा ये कि कोई काली शक्ति हासिल करने के लिए उसकी बलि दी गई होगी।

विज्ञापन

करीब साढ़े चार फीट लंबी लड़की के बारे में कुछ रिसर्चर्स ने कहा कि लड़की हड्डी की बीमारी से पीड़ित थी। उन्होंने 2000 साल पुरानी लड़की के शव के बारे में ये भी बताया कि मिट्टी के नीचे मौजूद टैनिक एसिड के चलते लड़की की स्किन ज्यादा सुरक्षित रही। बताया जा रहा है कि 1897 में लड़की का शव मिलने के बाद उसकी लाश को एग्जिबिशन में रखा गया था। करीब 100 साल तक उस पर किसी तरह का कोई शोध नहीं किया गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ