Zodiac Sign: शादी के लहंगे को चुनने में हर लड़की को काफी दिक्कत होती है क्योंकि शादी का दिन सभी लड़कियों के लिए बहुत ही स्पेशल दिन होता है। अगर आप चाहते हैं अपनी शादी का लहंगा आप आसानी से चुन सके तो आप अपनी राशि अनुसार लहंगे का चुनाव कर सकती हैं और अपनी कुंडली में ग्रहों की स्थिति को मजबूत कर सकती हैं। साथ ही इससे आपके लिए रंग का चुनाव करना भी आसान हो सकता है। अगर आप भी उन्हीं में से हैं जिनकी शादी करीब आ रही है तो आज हम आपको राशि अनुसार ब्राइडल लहंगा चुनने के फायदे बताएंगे और साथ ही ये जानेंगे कि राशि अनुसार आपके लिए किस रंग का लहंगा शुभ हो सकता है।
मेष राशि
मेष राशि के लिए लाल रंग सबसे शुभ माना जाता है, क्योंकि मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। अगर आप मेष राशि के जातक हैं तो आपके लिए लाल रंग के लहंगे का चुनाव करना बहुत ही शुभ होगा, जो आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने में मदद करेगा।
वृषभ राशि
अगर आप वृषभ राशि के जातक है तो आपको बता दें कि हरा रंग आपके लिए सबसे अच्छा और लाभकारी हो सकता है। अगर आप चाहें तो अपनी शादी के लिए इस रंग का ब्राइडल लहंगा चुन सकती हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए पीला रंग शुभ माना जाते है। आप चाहें तो अपनी शादी के ब्राइडल लहंगे का चुनाव पिले रंग में कर सकते हैं। ये आपके वैवाहिक जिंदगी के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सिल्वर कलर भाग्यशाली और शुभ माना गया है। आप चाहें तो अपनी शादी के लिए ब्राइडल लहंगे के कलर का चुनाव में इसे शामिल कर सकती हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए गोल्डन रंग उत्तम लाभकारी माना गया है। अगर आप इस रंग को अपने शादी के लहंगे में शामिल करती हैं, तो ये आपके लिए और आपकी वैवाहिक जिंदगी के लिए काफी शुभ साबित हो सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि जातकों के लिए आइवरी कलर काफी शुभ और अच्छा माना गया है आप चाहें तो अपनी शादी के लिए इस कलर का लहंगा देख सकती है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली रंग गुलाबी रंग है। जो उनके भाग्य के लिए काफी लाभकारी हैं। इस रंग के लहंगे का आप चुनाव कर सकती हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि जातकों के लिए भाग्यशाली रंग बैंगनी है। जो कि भाग्य के लिए काफी लाभदायक हैं। आप चाहें तो अपनी शादी में इस कलर का ब्राइडल लहंगे का चुनाव कर सकती हैं
धनु राशि
धनु राशि जातकों के लिए के लिए नारंगी रंग शुभ माना गया है। अपनी शादी के लिए आप इस कलर का लहंगा ले सकती हैं। साथ ही अपनी शादी को यादगार और वैवाहिक जिंदगी को अच्छा कर सकती हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए कॉफी ब्राउन रंग शुभ है। आप चाहें तो अपनी शादी के लिए ब्राइडल लहंगे का चुनाव इन रंगों में से कर सकती हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए नीला रंग शुभ माना गया है। ये आपकी वैवाहिक जिंदगी के लिए भी काफी लाभदायक माना गया है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए हरा रंग भाग्यशाली माना गया हैं। आप चाहें तो अपनी शादी के लिए ब्राइडल लहंगे का चुनाव इस रंग को शामिल करके कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें-Love Rashifal: सुकर्मा-धृति योग के शुभ प्रभाव से 3 राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, 1 का टूट सकता है दिल!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
3 hrs agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
18 hrs agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
22 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
23 hrs agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
1 day agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
1 day agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
1 day agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
1 day agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines