Yogini Ekadashi 2026 Date and Time: हर महीने की कृष्ण और शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को एकादशी व्रत रखा जाता है. साल में कुल 24 एकादशी व्रत होते हैं. यह सभी अलग-अलग नाम से जाने जाते हैं और इनका अपना महत्व होता है. अब आषाढ़ माह की शुरुआत हो रही है. ऐसे में आषाढ़ माह की एकादशी का व्रत रखा जाएगा. आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष एकादशी को योगिनी एकादशी के नाम से जानते हैं.
योगिनी एकादशी कब है?
आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि का आंरभ 10 जुलाई 2026, दिन शुक्रवार की सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर हो रही है. एकादशी तिथि का समापन अगले दिन यानी 11 जुलाई की सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर होगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, एकादशी व्रत 10 जुलाई को रखा जाएगा. इस दिन एकादशी व्रत है और व्रत का पारण 11 जुलाई की सुबह किया जाएगा. हालांकि, वैष्णव संप्रदाय के लोग योगिनी एकादशी व्रत 11 जुलाई को करेंगे.
ये भी पढ़ें – Tirupati Balaji Mandir: तिरुपति बालाजी मंदिर में क्यों दान किए जाते हैं बाल? जानिए अनोखी परंपरा के पीछे की कहानी
योगिनी एकादशी व्रत का महत्व
धार्मिक तौर पर योगिनी एकादशी का दिन बेहद खास होता है. योगिनी एकादशी का दिन विष्णु भगवान की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है. पूरे श्रद्धा भाव से एकादशी का व्रत और पूजा करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है. एकादशी व्रत करने से भगवान विष्णु की कृपा से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है. यह व्रत पाप को नष्ट करता है. घर-परिवार में सुख-शांति के लिए एकादशी का व्रत करना चाहिए.
योगिनी एकादशी पर इन बातों का रखें ध्यान
आप एकादशी का व्रत कर रहे हैं, तो कई बातों का खास ध्यान रखना चाहिए. एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दें. व्रत का संकल्प लें और पूरे दिन सात्विक भोजन करें. मन में बुरे विचार न लाएं. इसके साथ ही एकादशी के दिन बाल कटवाने, नाखून काटने और चावल खाने से परहेज करना चाहिए. एकादशी के दिन नशा करने, मांस खाने और प्याज-लहसुन खाने से बचना चाहिए. एकादशी पर व्रत रखें और विधि-विधान से विष्णु भगवान की पूजा करें.
ये भी पढ़ें – Gita Updesh: वैवाहिक जीवन को खुशियों से भर देंगे ये 3 उपदेश, मजबूत होगा पति-पत्नी का रिश्ता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
3 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
4 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
5 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
6 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
7 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
22 hrs agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines