Yashoda Jayanti 2026 Upay: संतान प्राप्ति के लिए आज यशोदा जयंती पर करें ये 3 उपाय, कृष्ण जी नहीं करेंगे निराश

Yashoda Jayanti 2026 Upay: देशभर में आज 7 जनवरी 2026, वार शनिवार को यशोदा जयंती मनाई जा रही है. माताओं के लिए इस व्रत का खास महत्व है क्योंकि ये उपावस माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र, खुशहाल जीवन और सफलता के लिए रखती हैं. हालांकि, इस दिन संतान प्राप्ति के लिए भी कुछ उपाय करने शुभ होते हैं, जिनके बारे में आप यहां जान सकते हैं.

Yashoda Jayanti 2026

Credit- Meta AI

Yashoda Jayanti 2026 Upay: सनातन धर्म के लोगों के लिए यशोदा जयंती के व्रत का खास महत्व है, जिस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पालक माता देवी यशोदा का जन्म हुआ था. माता यशोदा ने ही कृष्ण जी को अपने स्नेह और ममता से बड़ा किया था. हिंदू धर्म में इस पर्व को मां और संतान के पवित्र बंधन, अटूट प्रेम और निस्वार्थ भावना का प्रतीक माना गया है.

विज्ञापन

द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को यशोदा जयंती मनाई जाती है. इस बार आज 7 फरवरी 2026, वार शनिवार को यशोदा जयंती मनाई जा रही है. चलिए अब जानते हैं यशोदा जयंती के महत्व और उपायों के बारे में.

विज्ञापन

यशोदा जयंती का महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार, यशोदा जयंती के दिन माताएं यदि व्रत रखती हैं या माता यशोदा और कृष्ण जी की पूजा करती हैं तो उनका अपने बच्चे से रिश्ता मजबूत होता है. साथ ही संतान की लंबी उम्र, खुशहाल जीवन और सफलता का आशीर्वाद मिलता है. हालांकि, इस दिन संतान प्राप्ति के लिए व्रत रखना और पूजा-पाठ करना भी शुभ होता है. इसके अलावा यशोदा जयंती पर कुछ उपाय करके भी माताएं कृष्ण जी से संतान प्राप्ति का आशीर्वाद प्राप्त कर सकती हैं.

विज्ञापन

यशोदा जयंती के उपाय

  • यदि किसी कारण से आपको संतान का सुख नहीं मिल रहा है तो यशोदा जयंती के दिन प्रात: काल में सच्चे मन से भगवान कृष्ण और माता यशोदा की पूजा करें. साथ ही माता यशोदा को फल, फूल, वस्त्र, श्रृंगार का सामान, लड्डू और दूध अर्पित करें. इस दौरान ‘ॐ यशोदानन्दने नमः’ मंत्र का जाप करते रहें. इस उपाय से आपको संतान सुख मिल सकता है.
  • यशोदा जयंती के दिन भगवान कृष्ण और माता यशोदा की पूजा करने के बाद सफेद चीजों का दान जरूर करें. इस दिन दूध, सफेद रंग की मिठाई, दही, चावल और चीनी का दान करना शुभ होता है. इससे न सिर्फ पुण्य मिलता है, बल्कि संतान प्राप्ति की इच्छा भी पूरी हो सकती है. बता दें कि ये उपाय माताएं अपने बच्चे की लंबी उम्र के लिए भी कर सकती हैं.
  • अगर किसी कारण से आपको संतान की प्राप्ति नहीं हो रही है तो यशोदा जयंती पर व्रत जरूर रखें. साथ ही रात के समय घर के मंदिर में घी का एक दीपक जलाएं. कोशिश करें कि पूरी रात ये दीपक जलता रहे. हालांकि, इस दौरान माता यशोदा और श्री कृष्ण के नाम का जाप करते रहें. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय से आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ