Tearing Eyes While Puja: वैसे तो आंखों में आंसू आना मानव स्वभाव माना जाता है, परन्तु पूजा करते समय आंखों से आंसू गिरने लगे तो समझ जाएं कि भगवान आपको कुछ बताना चाह रहे हैं। क्या पूजा के समय आंसू आने से भगवान आपकी पूजा स्वीकार करते हैं या नहीं? चलिए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र और धर्मग्रन्थ इसके बारे में क्या कहते हैं?
– ज्योतिष शास्त्र कहता है कि अगर पूजा करते समय किसी की आंखों में आंसू बहने लगें तो इसका अर्थ है कि भगवान ने उसकी पूजा स्वीकार कर ली है। आंखों में आंसू आना इस बात का संकेत देता है कि आपके जीवन से जल्द ही सारे दुख-दर्द दूर होने वाले हैं और आपको पूजा का फल जल्द प्राप्त होने वाला है।
– ऐसा माना जाता है कि पूजा करते समय जब कोई मनुष्य पूर्ण रूप से ईश्वर की भक्ति में लीन हो जाता है, तभी आंखों में आंसू आते हैं। धर्मशास्त्रों में कहा गया है कि जब मनुष्य भक्ति में लीन हो जाता है तो उसका ईश्वर से सीधा संपर्क बन जाता है। ईश्वर से संपर्क बनने के बाद हमेशा खुशी के आंसू ही आंखों से निकलते हैं। ऐसे में आपको मान लेना चाहिए कि आपका पूजा पूर्ण रूप से सफल हो गया है।
ये भी पढ़ें-Shardiya Navratri 2024: माता दुर्गा का डोली पर आना अशुभ क्यों माना जाता है?
– पूजा करते समय आंखों में आंसू आना इस बात का भी संकेत है कि आपके परिवार में सुख-समृद्धि आने वाली है। आप भगवान के प्रिय हो चुके हैं और आपका अंतर्मन पूर्ण रूप से शुद्ध हो चुका है। इसलिए जब भी आप भगवान की पूजा करें तो पूरे मन से करें।
– हालांकि ज्योतिष शास्त्र का यह भी मानना है कि कभी-कभी पूजा करते समय नकारात्मक सोच आने से भी आंखों में आंसू आ जाते हैं। ऐसी स्थिति में आंसू आना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि पूजा करते समय अगर किसी के मन में नकारात्मकता आ जाती है तो पूजा असफल मानी जाती है। भगवान पूजा करने वाले मनुष्य से नाराज हो जाते हैं। ईश्वर यह मान लेते हैं कि आपने सच्चे मन से उन्हें याद नहीं किया। इसलिए पूजा करते समय मन को भटकने न दें।
ये भी पढ़ें-Jitiya Vrat Katha: जितिया व्रत पर करें इस कथा का पाठ, बच्चों की उम्र और करियर दोनों में होगी वृद्धि!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
इस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
2 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 hrs agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
5 hrs agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
22 hrs agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
1 day agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
1 day agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
1 day agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
1 day agoकब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines