अधिकतर लोग रोटी बनाने के बाद जो गूंथा हुआ आटा बच जाता है, उसको फ्रिज में रख देते हैं। इसके अगले दिन वे उसकी रोटियां बना लेते हैं। ज्योतिष में इस काम को बिल्कुल निषेध माना गया है। कुछ लोग इस कारण इसलिए भी करते हैं क्योंकि अगले दिन उनको आटा गूंथने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। फ्रिज में रखे बासी आटे का प्रयोग ज्योतिष और साइंस दोनों के दृष्टि से खराब होता है। आइए जानते हैं कि फ्रिज में रखे गूंथे आटे का प्रयोग क्यों नहीं करना चाहिए।
ग्रहों का मिलता है अशुभ प्रभाव
ज्योतिष में रोटियों का संबंध सूर्य और मंगल ग्रह से माना जाता है। जब हम आटे को फ्रिज में रखकर उपयोग में लेते हैं तो यह बासी हो जाता है और बासी आटे का संबंध राहु से माना गया है। इस आटे की रोटी खाने से राहु असंतुलित होता है, जिससे घर के सदस्यों की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं रहती है। भ्रम और झगड़े होते हैं। इसके साथ ही घर के सदस्यों की सहनशीलता कम हो जाती है। ऐसे में वे गलत निर्णय भी ले लेते हैं।
समस्याओं का लग जाता है अंबार
गूंथा हुए आटे को चंद्र ग्रह से भी जोड़ा जाता है। चंद्रमा हमारे मन, भावनाओं और मानसिक स्थिरता का कारक होता है। इस आटे की रोटी खाने से चंद्रमा कमजोर होता है और इससे नेगेटिव थॉट्स अधिक आते हैं। बिना वजह मन उदास रहता है। नींद की कमी और मूड स्विंग्स जैसे परेशानी हो जाती है। इसके साथ ही बासी आटे की रोटी खाना से शुक्र कमजोर हो जाता है। इसके कारण आपको आर्थिक हानि, रिश्तों में तनाव, मैरिड लाइफ में समस्याएं और अपयश प्राप्त होता है।
आती है नकारात्मकता
कुछ लोगों का मानना है कि बासी आटे से नकारात्मकता आती है। इससे तामसिक ऊर्जा ज्यादा बढ़ती है। इस कारण फ्रिज में रखे गूंथे आटे का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
हेल्थ संबंधी भी हो जाती हैं समस्याएं
- मेडिकल साइंस के अनुसार गूंथे हुए आटे को लंबे समय तक फ्रिज में रखने से उसमें नमी बनी रहती है, यह नमी बैक्टीरिया और फंगस के लिए अच्छी होती है। इस कारण इस आटे में बैक्टीरिया और फंगस लग जाते हैं। इससे आटा धीर-धीरे सड़ने लगता है।
- फ्रिज में रखे आटे में प्राकृतिक रूप से खमीर लगने लगता है, इससे उसमें एसिडिटी होती है। इस प्रक्रिया से गैस, एसिडिटी और अपच हो जाती है।
- ज्यादा समय तक आटे को रखने से उसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स खत्म होने लगते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- जानिए किस भगवान के सामने कौन सा दीपक जलाना होता है शुभ?
संबंधित खबरें
आज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
7 hrs agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
22 hrs agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
1 day agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
1 day agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
2 days agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
2 days agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
2 days agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines