Nag Diwali 2025: नाग देवता की पूजा के लिए नाग दिवाली का पर्व मनाया जाता है. दिवाली और देव दिवाली के बाद यह नाग दिवाली का पर्व मनाया जाता है. मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है. यह दिन नाग देवता की पूजा के लिए खास होता है. इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है. पंचमी तिथि 24 नवंबर 2025 की रात को 9 बजकर 22 मिनट से लेकर 25 नवंबर की रात को 10 बजकर 56 मिनट तक है. उदय तिथि के मुताबिक, नाग दिवाली 25 नवंबर को है.
क्यों मनाते हैं नाग दिवाली?
नाग दिवाली का पर्व नाग देवता की पूजा के लिए खास होता है. यह पर्व प्रकृति, आस्था और प्रकाश से जुड़ा है. नाग दिवाली मनाने से पाताल लोक के देवताओं का आशीर्वाद मिलता है. इस दिन नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है. नाग दिवाली पर नाग देवता की मूर्ति की पूजा की जाती है.
ये भी पढ़ें – Skand Shashthi 2025: संतान प्राप्ति के लिए करें स्कंद षष्ठी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
नाग देवता पूजा विधि
नाग देवता की पूजा के लिए स्नान आदि कर साफ कपड़े पहन लें. इसके बाद पूजा स्थल को साफ कर चौकी पर नाग देवता की प्रतिमा स्थापित करें. नाग देवता के सामने घी का दीपक जलाएं और रोली, अक्षत, फूल अर्पित करें. ‘ॐ नाग देवता को नमः’ मंत्र का जाप करें और आरती कर भोग लगाएं.
नाग देवता की पूजा के लाभ
नाग देवता की पूजा करने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है. नाग देवता की पूजा से कुंडली के कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है. इससे पारिवारिक जीवन में खुशहाली आती है. नाग देवता की पूजा से दुश्मन आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है. इससे आप खतरों से बचे रहते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
8 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
9 hrs agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
9 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
13 hrs agoप्रेमानंद महाराज ने बताया, व्यक्ति की उम्र कम कर सकती हैं ये 4 आदतें
14 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर जरूर बनाएं खीर, जानिए चंद्रोदय का समय
17 hrs agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
1 day agoशरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
1 day agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
1 day agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines