Skand Shashthi 2025: संतान प्राप्ति के लिए करें स्कंद षष्ठी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Skand Shashthi 2025: पंचांग के मुताबिक, हर महीने की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को स्कंद षष्ठी व्रत रखा जाता है. संतान प्राप्ति के लिए और शत्रुओं पर विजय के लिए स्कंद षष्ठी का व्रत करना लाभकारी होता है. इस महीने में स्कंद षष्ठी का व्रत 26 नवंबर को रखा जाएगा. चलिए इस व्रत के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व के बारे में जानते हैं.

Skand Shashthi 2025

Photo Credit- News24GFX

Skand Shashthi 2025: स्कंद षष्ठी का व्रत भगवान कार्तिकेय को समर्पित होता है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र कार्तिकेय की पूजा की जाती है. यह व्रत हर महीने की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है. अब मार्गशीर्ष माह का स्कंद षष्ठी व्रत 26 नवंबर को रखा जाएगा. यह व्रत संतान प्राप्ति के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है. स्कंद षष्ठी का व्रत करने से भक्तों को सुख, समृद्धि और विजय की प्राप्ति होती है. आइये स्कंद षष्ठी व्रत के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व और मंत्रों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

स्कंद षष्ठी व्रत शुभ मुहूर्त

विज्ञापन

द्रिक पंचांग के अनुसार, 25 नवंबर की रात को 10 बजकर 56 मिनट पर मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी की शुरुआत होगी. इसका समापन अगले दिन 27 नवंबर 2025 की देर रात 12 बजकर 1 मिनट पर होगा. मार्गशीर्ष माह की स्कंद षष्ठी 26 नवंबर को मनाई जाएगी. स्कंद षष्ठी की पूजा के लिए अभिजीत मुहूर्त और विजय मुहूर्त शुभ होता है. आप दोपहर 1 बजकर 54 मिनट से 2 बजकर 36 मिनट के बीच विजय मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं.

विज्ञापन

स्कंद षष्ठी व्रत पूजा विधि

स्कंद षष्ठी के दिन आप सुबह स्नान आदि कर साफ वस्त्र पहन लें. इसके बाद पूजा स्थल की सफाई कर भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश और कार्तिकेय भगवान की प्रतिमा स्थापित करें. शुभ मुहूर्त में भगवान की पूजा करें. भगवान को फूल, फल, धूप-दीप अर्पित करें और भगवान को भोग लगाएंं.

विज्ञापन

स्कंद षष्ठी व्रत महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, स्कंद षष्ठी व्रत का दिन विजय और शक्ति का दिन माना जाता है. इस दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा का महत्व होता है. स्कंद षष्ठी की पूजा करने से जीवन में मजबूती और आत्मबल की प्राप्ति होती है. इस दिन आपको व्रत और पूजा के साथ भगवान कार्तिकेय की आरती करनी चाहिए.

विज्ञापन

स्कंद षष्ठी व्रत मंत्र

ॐ तत्पुरुषाय विधमहे: महा सैन्या धीमहि तन्नो स्कंदा प्रचोद्यात:

विज्ञापन

ॐ श्री स्कंदाय नमः’ और ‘ॐ सर्वणभवाय नमः

देव सेनापते स्कंद कार्तिकेय भवोद्भव।
कुमार गुह गांगेय शक्तिहस्त नमोस्तु ते॥

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ