---विज्ञापन---

Religion angle-right

श्रीकृष्ण ने अर्जुन को ही क्यों दिया था गीता का उपदेश? 3 पॉइंट्स में समझिए

Why Krishna Gave Gita Gyan To Arjun: गीता यानी श्रीमद्भगवद्गीता एक लोकप्रिय धार्मिक ग्रंथ है, जो हमें सिखाती है कि सार्थक जीवन कैसे जिया जाता है. कुरुक्षेत्र के मैदान में श्री कृष्ण ने अर्जुन को खुद गीता का ज्ञान दिया था. आज हम आपको उन 3 प्रमुख कारणों के बारे में बताएंगे, जिनकी वजह से श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान देने के लिए चुना था.

---विज्ञापन---

Why Krishna Gave Gita Gyan To Arjun: श्रीमद्भगवद्गीता, अर्जुन को श्रीकृष्ण द्वारा दिया हुआ दिव्य ज्ञान है, जो जीवन के हर पहलू पर प्रकाश डालता है. लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि श्री कृष्ण ने पांडवों में से अर्जुन को ही क्यों गीता का ज्ञान दिया था? अर्जुन के बड़े भाई युधिष्ठिर तो धर्मराज थे, फिर भी श्री कृष्ण ने अर्जुन को युद्ध के मैदान में गीता का उपदेश देने के लिए क्यों चुना? आज हम आपको 3 पॉइंट्स में समझाएंगे कि क्यों श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश देना उपयुक्त समझा.

इसलिए श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दिया था गीता का उपदेश

  • चरित्र-

अर्जुन कर्मयोगी और धर्मशील होने के साथ-साथ स्वभाव से जिज्ञासु भी थे. उन्हें धार्मिक ग्रंथों में लिखी बातों पर विश्वास था, लेकिन वो हर परिस्थिति का शांत मन से आकलन कर खुद फैसला लेते थे. जबकि उनके अन्य 4 भाई युधिष्ठिर, भीम, नकुल और सहदेव आंख बंद करके शास्त्रों में लिखी बातों का पालन करते थे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Gita Jayanti 2025: 1 दिसंबर को है श्रीमद्भगवद्गीता की 5162वीं वर्षगांठ, जानें श्रीकृष्ण की पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

  • जिम्मेदारी

अर्जुन के कंधों पर एक बड़ी ज़िम्मेदारी थी. अर्जुन को सूर्य देव और देवी कुंती के पुत्र व अपने सबसे बड़े भाई कर्ण का वध करना था. इसके आलावा अर्जुन को ही भीष्म पितामह का सामना करना था, जिन्हें इच्छा मृत्यु का वरदान प्राप्त था. इन दोनों महापुरुषों का वध करना केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी बड़ी चुनौती थी.

---विज्ञापन---
  • गुण

अर्जुन में सभी नरों की तुलना में सबसे उत्कृष्ट (दूसरों से बेहतर) गुण थे, जिस कारण उन्हें नरोत्तम भी कहा जाता है. ये भी एक कारण है, जिसकी वजह से श्रीकृष्ण ने गीता का दिव्य ज्ञान अर्जुन को देना उस समय उपयुक्त समझा था.

ये भी पढ़ें- क्या आप भी बेचते हो अपने बाल? क्यों नहीं करना चाहिए ऐसा, ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हैं नुकसान

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Nov 30, 2025 04:32 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola