हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Lucky Moles: शरीर के इन हिस्सों पर है तिल तो लकी हैं आप, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

Lucky Mole Astrology: समुद्र शास्त्र में शरीर के कुछ अंगों पर तिल होने को बेहद शुभ माना जाता है. जानिए आपके शरीर पर लकी होने की निशानी है या नहीं.

विज्ञापन
Which Mole Is Very Lucky: सबसे भाग्यशाली तिल कौन सा है? Image Credit- Pexels

Samudrik Shastra: ज्योतिष शास्त्र में मानने वाले सामुद्रिक शास्त्र या समुद्र शास्त्र (Samudra Shastra) में भी विश्वास रखते हैं. सामुद्रिक शास्त्र में ना सिर्फ वर्तमान बल्कि भविष्य के बारे में भी जाना जा सकता है. यह एक प्राचीन विद्या है जो शरीर के बारे में बहुत कुछ बताती है. इसमें शरीर की संरचना और बनावट के साथ ही शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर मौजूद तिल (Moles) और निशानों के बारे में भी बताया जाता है. सामुद्रिक शास्त्र शरीर पर मौजूद इन निशानों का अर्थ, इन निशानों के आधार पर व्यक्ति का स्वभाव, भाग्य और व्यवहार के बारे में भी बताता है. ऐसे में यहां जानिए शरीर के तिलों के बारे में सामुद्रिक शास्त्र का क्या कहना है. यहां ऐसे तिलों का जिक्र किया जा रहा है जिनका शरीर पर होना सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक शुभता (Luck) का चिन्ह होता है.

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शुभ तिल कौन से हैं | Lucky Moles According To Samudrik Shastra

सीने पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति के सीने के बीचों-बीच तिल होता है तो इसका अर्थ है कि वह व्यक्ति अत्यंत भाग्यशाली है. यह तिल व्यक्ति के धनवान होने का संकेत देता है. इस तिल का अर्थ है कि व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी हुई है और इस व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन की समस्या नहीं होगी.

विज्ञापन

अनामिका उंगली पर तिल

हाथ की सबसे छोटी उंगली के बगल वाली उंगली को अनामिका कहते हैं. सामुद्रिक शास्त्र में अनामिका उंगली पर तिल होने को भी बेहद शुभ (Lucky Mole) कहा जाता है. इस तिल का अर्थ है कि जीवन में हमेशा धन आता रहेगा.

विज्ञापन

आइब्रो के बीच में तिल

एक और तिल जिसे बेहद शुभ कहा जाता है वह है आइब्रो के बीच में तिल. माना जाता है कि जिन लोगों की आइब्रो के बीच में तिल (Til) होता है उनके जीवन में अपार सफलता आती है. ऐसे लोगों को जीवनभर सम्मान भी खूब मिलता है.

विज्ञापन

नाक पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की नाक पर तिल होना शुभता और सौभाग्य का सूचक है. इस तिल को यश का प्रतीक भी माना जाता है.

विज्ञापन

माथे पर तिल

माथे के दाहिनी तरफ तिल (Mole On Forehead) का होना बेहद शुभ है. इस तिल को धन और समृद्धि की निशानी माना जाता है.

विज्ञापन

दाहिनी हथेली पर तिल

दाहिने हाथ की हथेली पर तिल होना मेहनत की निशानी है. मेहनती लोगों के हाथ पर इस तिल (Mole On Hands) को देखा जाता है. मान्यतानुसार इस तिल का मतलब है कि व्यक्ति की आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी रहेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola