---विज्ञापन---

Religion angle-right

Tulsi Signs: जब घर की तुलसी देने लगे है ये 6 संकेत? हो जाइए तैयार, जीवन में आने वाली है सुख-समृद्धि

Tulsi Signs: तुलसी जी को हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। यह वह पौधा है जो न केवल सुख, समृद्धि और शांति का द्योतक है, बल्कि घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य की मौजूदगी का संकेत भी देता है। आइए जानते हैं, तुलसी के 6 संकेत, जो इशारा देते हैं कि जीवन में सुख-समृद्धि आने वाली है।

---विज्ञापन---

Tulsi Signs: हिन्दू धर्म में तुलसी का स्थान बेहद ऊंचा है। इसे मां लक्ष्मी का साक्षात रूप माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा स्वस्थ, हरा-भरा और पूजित होता है, वहां देवी लक्ष्मी का वास बना रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, तुलसी कुछ खास संकेतों के जरिए पहले ही बता देती है कि अब आपके जीवन में धन, समृद्धि और सौभाग्य आने वाला है? आइए जानते हैं, तुलसी से मिलने वाले उन शुभ संकेतों के बारे में, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

तुलसी का हरा-भरा और चमकदार दिखना

यदि तुलसी का पौधा अचानक से बहुत हरा-भरा, घना और चमकदार दिखने लगे, तो यह एक बड़ा शुभ संकेत माना जाता है। यह संकेत इस बात का द्योतक है कि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ रही है और आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाला है। इस समय व्यापार में लाभ, नई नौकरी के अवसर या रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना प्रबल हो जाती है।

---विज्ञापन---

करें ये उपाय: सुबह-शाम तुलसी के पास दीपक जलाएं और हृदय से आभार और धन्यवाद दें।

ये भी पढ़ें: कामाख्या मंदिर का अंबुबाची मेला आज से शुरू, यहां होता है मासिक धर्म का उत्सव; जानें पौराणिक कथा

---विज्ञापन---

तुलसी के पास दूर्वा उगना

अगर तुलसी के आसपास अपने आप दूर्वा घास, जो भगवान गणेश को प्रिय है, उगने लगे, तो यह भी एक शुभ संकेत होता है। यह इस बात का प्रतीक है कि घर में विघ्न दूर होने वाले हैं और कोई शुभ कार्य या सौभाग्य जुड़ा संयोग बनने वाला है।

करें ये उपाय: दूर्वा को साफ जल से धोकर तुलसी के साथ दीप जलाएं और भगवान गणेश को अर्पित करें।

---विज्ञापन---

समय से पहले मंजरी निकलना

मंजरी यानी तुलसी का फूल आमतौर पर मौसम के अनुसार निकलती है, लेकिन अगर यह बिना मौसम के अचानक निकलने लगे तो इसे अत्यंत शुभ माना गया है। ऐसा होना घर में बरकत, अन्न-धन की प्राप्ति और सुख-शांति के आगमन का संकेत है।

करें ये उपाय: मंजरी को तोड़कर गंगाजल में भिगोएं और भगवान विष्णु को अर्पित करें। यह तुलसी के ऊर्जा संतुलन को बनाए रखता है।

---विज्ञापन---

इन संकेतों को भी न करें नजरअंदाज

तितलियों का मंडराना

तुलसी के आसपास तितलियों का मंडराना भी शुभ माना जाता है। यह संकेत देता है कि आपके घर का वातावरण देवत्व और सकारात्मक ऊर्जा से भर रहा है।

करें ये उपाय: ऐसे समय तुलसी के पास कुछ शुभ फूल, जिसमें मिठास हो, लगाना शुभ फल को और बढ़ा सकता है।

---विज्ञापन---

तुलसी की गंध तेज होना

तुलसी की गंध में अचानक तीव्रता आना सकारात्मक ऊर्जा का संकेत हो सकता है। यह दर्शाता है कि घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो रही है और शुद्धता का संचार हो रहा है।

करें ये उपाय: ऐसे समय तुलसी के पत्ते जल में डालकर पूरे घर में छिड़कने से वातावरण और पवित्र हो जाता है।

---विज्ञापन---

तुलसी का तेजी से बढ़ना

यदि तुलसी बिना अधिक देखभाल के भी तेजी से बढ़ने लगे, तो यह जीवन में तेजी से प्रगति का प्रतीक है। यह इस बात का संकेत है कि आपके भाग्य का ग्राफ अब ऊपर की ओर बढ़ रहा है।

करें ये उपाय: इस स्थिति में तुलसी के पास बैठकर कुछ देर ध्यान करना मानसिक और आर्थिक लाभ देता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सावन की शुरुआत से पहले जरूर कर लें ये 7 काम, वरना शिव पूजा रह जाएगी अधूरी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 22, 2025 11:28 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola