हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Raksha Bandhan 2026: कल या परसों, कब है रक्षाबंधन? जानिए सही तारीख और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2026 Kab Hai: सावन पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है. रक्षाबंधन मनाने की तारीख को लेकर लोगों के मन में सवाल है. इस बार राखी कब है और राखी बांधने के शुभ मुहूर्त के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
रक्षाबंधन सही तारीख और शुभ मुहूर्त (Photo Credit- AI)

Raksha Bandhan Kab Hai: रक्षाबंधन का पर्व सावन पूर्णिमा के दिन मनाते हैं. इस बार सावन पूर्णिमा तिथि का आरंभ 27 अगस्त की सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर हो रहा है. इसका समापन अगले दिन 28 अगस्त को सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर होगा. उदातिथि को महत्व देते हुए सावन पूर्णिमा 28 को मान्य होगी. इस दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा. द्रिकं पंचागं के अनुसार, इस दिन बहन अपने भाई को राखी बांध सकती हैं.

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का मुहूर्त (Raksha Bandhan Shubh Muhurat)

रक्षाबंधन पर अक्सर भद्रा के साये के कारण राखी बांधने के समय में काफी कन्फ्यूजन होता है. इस बार भद्रा का साया नहीं रहेगा. 28 अगस्त को सूर्योदय से पहले भद्रा का समापन हो रहा है. हालाांकि, रक्षाबंधन के दिन यानी सावन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लग रहा है. यह भारत में न दिखने से इसका असर नहीं होगा. द्रिक पंचागं के अनुसार, सुबह 5 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक पूर्णिमा तिथि के दौरान राखी बांध सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर बहन को नहीं देने चाहिए ये 3 गिफ्ट, जानिए इसके पीछे के ज्योतिषीय कारण

विज्ञापन

रक्षाबंधन का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के रिश्ते के लिए बहुत ही खास होता है. यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक माना जाता है. बहन इस दिन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं. भाई बहन से राखी बंधवाने के बाद शगुन के तौर पर पैसे या उपहार देता है. भारतीय संस्कृति में सदियों से रक्षाबंधन के इस पर्व की परंपरा चली आ रही है. रक्षाबंधन के पर्व के दौरान राखी बांधने के समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. आइये इनके बारे में जानते हैं.

रक्षाबंधन से जुड़ी नियम

रक्षाबंधन पर भाई का तिलक करने और राखी बांधने से पहले दोनों स्नान कर पवित्र कपड़े धारण करें. राखी बांधना एक धार्मिक उत्सव और पूजा का कार्य है. राखी बांधने के समय भाई का मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए. तिलक करने के दौरान सिर पर रुमाल या कपड़ा रखें. पहले भाई को तिलक लगाएं, रोली, कुमकुम और अक्षत से तिलक करने के बाद दाएं हाथ पर राखी बांधें. इसके बाद भाई को मिठाई खिलाएं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola