Panchak May 2026: पंचक का समय शुभ कार्यों के लिए वर्जिक माना जाता है. पंचक धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्रों का समूह होता है. जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशि में यानी धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र से गुजरता है तो 5 दिनों तक पंचक लगता है. पंचक जिस दिन शुरू होते हैं उसके अनुसार, पंचक अलग-अलग प्रकार के होते हैं. पंचक के दौरान 5 दिनों तक शुभ कार्यों की मनाही होती है. अब मई महीने में पंचक की शुरुआत होने वाली है.
पंचक मई 2026
मई महीने में पंचक की शुरुआत होने वाली है. पंचक 10 मई से शुरू हो रहे हैं. पंचक की शुरुआत 10 मई 2026, दिन रविवार को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर होगी. इसका समापन 5 दिनों बाद 14 मई 2026, दिन गुरुवार को सुबह 10 बजकर 34 मिनट पर होगा. 10 मई से 14 मई के बीच पंचक लग रहे हैं. रविवार को पंचक की शुरुआत होने से रोग पंचक प्रभावी रहेगा. रोग पंचक के समय शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें – देवगुरु बृहस्पति की प्रिय होती हैं ये 3 राशियां, गुरु के आशीर्वाद से को मिलता है पैसा और मान-सम्मान
5 दिनों तक रहना होगा सावधान
रविवार को शुरू हो रहे रोग पंचक में सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. यह पंचक सेहत के लिहाज से अशुभ माना जाता है. रोग पंचक में पुरानी बीमारी के उभरने का खतरा रहता है. इस दौरान मानसिक तनाव और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है. इस सब से बचने के लिए रोग पंचक के दौरान 5 दिनों तक सावधान रहना होगा. इसके अलावा पंचक में कई कार्यों को करने से भी बचना चाहिए.
ये भी पढ़ें – Mahabharat: अत्यंत सुंदर और रूपमति थीं द्रौपदी, जानिए क्या था उनकी सुंदरता का राज?
पंचक में न करें ये काम?
- पंचक के दौरान गृहप्रवेश करना वर्जित होता है. पंचक में घर का निर्माण कार्य शुरू नहीं करवाना चाहिए. इस समय घर बनवाने से परिवार में कलह रहती है.
- पंचक में लकड़ी और ज्वलनशील चीजों को खरीदना वर्जित होता है. इस समय नया लकड़ी का नया फर्नीचर खरीदने से बचना चाहिए.
- चारपाई और बिस्तर खरीदना पंचक में अशुभ माना जाता है. इससे व्यक्ति को जीवन में कष्ट मिलते हैं. पंचक के समय दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए. वरना दुर्घटना का खतरा रहता है.
ये भी पढ़ें – Bajrang Baan: मंगलवार-शनिवार को करें बजरंग बाण का पाठ, हर बाधा और परेशानी होगी दूर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र धार्मिक मान्याओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 hr agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 hr agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
20 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
2 days agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines