हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Masik Shivratri 2026: 15 या 16 अप्रैल, कब है वैशाख मासिक शिवरात्रि? इस विशेष मुहूर्त में करें पूजा

Masik Shivratri 2026: हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व होता है. मासिक शिवरात्रि के दिन भक्त जीवन में सुख-शांति और समृद्धि के लिए भगवान शिव की पूजा करते हैं. अब वैशाख महीने की मासिक शिवरात्रि का पर्व आ रहा है. चलिए इसकी सटीक तारीख और पूजा विधि के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Masik Shivratri 2026: मासिक शिवरात्रि का पर्व हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. वैशाख का महीना चल रहा है. वैशाख महीने में मासिक शिवरात्रि की तारीख को लेकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है. मासिख शिवरात्रि 14 या 15 अप्रैल कब मनाई जाएगी इसकी सटीक तारीख के बारे में जानते हैं. मासिक शिवरात्रि पर शिव जी की पूजा-अर्चना का महत्व होता है. इस दिन किस मुहूर्त में पूजा करनी चाहिए चलिए जानते हैं.

कब है वैशाख मासिक शिवरात्रि? (Vaishakh Masik Shivratri 2026)

वैशाख माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का आरंभ 15 अप्रैल 2026, दिन बुधवार को रात 10 बजकर 31 मिनट पर हो रहा है. इसका समापन अगले दिन 16 अप्रैल को रात 8 बजकर 11 मिनट पर होगा. इस दिन निशिता काल में पूजा का महत्व होता है. ऐसे में मासिक शिवरात्रि का पर्व 15 अप्रैल 2026, दिन बुधवार को मनाया जाएगा. बता दें कि, मासिक शिवरात्रि पर दिन में पूजा के साथ ही रात्रि निशिता काल में पूजा का खास महत्व होता है.

ये भी पढ़ें – Lucky Moles on Female Body: बेहद भाग्यशाली होता है महिलाओं के इन हिस्सों पर तिल, साक्षात लक्ष्मी का होती हैं रूप

विज्ञापन

निशिता काल में करें मासिक शिवरात्रि की पूजा (Masik Shivratri Puja Time)

मासिक शिवरात्रि के दिन सुबह उठकर स्नान आदि कर व्रत का संकल्प लें. शिवलिंग पर जल अर्पित करें और विधि विधान से शिव जी की पूजा करें. इस दिन सुबह की पूजा के साथ ही मध्यरात्रि यानी निशिता काल की पूजा करना शुभ होता है. यह मुहूर्त रात को 12 बजे के आस-पास रहता है. मासिक शिवरात्रि की पूजा आप 15 अप्रैल की रात को 11 बजकर 59 मिनट से लेकर 16 अप्रैल को 12 बजकर 43 मिनट तक कर सकते हैं. इस समय निशिता मुहूर्त में शिव जी की पूजा से आपको लाभ मिलेगा.

मासिक शिवरात्रि पूजा विधि (Masik Shivratri Puja Vidhi)

आप मासिक शिवरात्रि के दिन सुबह स्नान कर शिवलिंग पर जल अर्पित करें और दूध, दही, शहद, घी, चीनी से अभिषेक करें. भगवान को बेलपत्र, धतूरा, शमी पत्र, चंदन और भस्म आदि अर्पित करें. पूजा के समय ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें. मासिक शिवरात्रि पर निशिता काल में पूजा के लिए दोबारा स्नान कर रात के समय पंचामृत और शुद्ध जल से शिवलिंग का अभिषेक करें. सुबह की तरह ही विधि विधान से पूजा करें. भगवान को फल और मिठाई का भोग लगाएं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola