WhatsApp DP Nazar Dosh: अक्सर कहा जाता है कि लोग अपने दुख से ज्यादा परेशान नहीं हैं, बल्कि दूसरों के सुख से ज्यादा दुखी हैं। अब तो इन बातों पर विश्वास भी होने लगा है। क्या आपने कभी सुना है कि व्हाट्सएप और फेसबुक पर डीपी लगाने या हंसते हुए फोटो शेयर करने से आपकी खुशियों को बुरी नजर लग सकती है? दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ ऐसा ही बताया जा रहा है। आइए जान लेते हैं कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो लगाना कितना खतरनाक है…
फेसबुक पर डीपी डालते ही पड़े सब बीमार
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक व्यक्ति एक ज्योतिष से पूछते हैं कि मेरे एक मित्र ने अपनी फैमिली के साथ अपनी हंसती हुई फोटो डाली, जिसके कुछ दिनों बाद ही घर के सब लोग एक-एक कर बीमार पड़ने लगे। किसी ने उन्हें बताया कि तुम जो ये सोशल मीडिया पर सब को अपने खुश होने का प्रमाण दे रहे हो न ये सही नहीं है। तुम्हारी खुशी से लोग खुश नहीं है जिसकी वजह से नेगेटिव असर हो रहा है।
यह भी पढ़ें: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते समय इस नंबर को न करें इग्नोर, कहीं पछताना न पड़ जाए
क्या बोते पंडित
इस बात पर पंडित ने बोला कि अगर किसी ने आपके घर के लोगों के ऊपर क्रिया नहीं की है तो कोई आपका बाल भी बांका नहीं कर सकता। ऐसे में किसी को भी इस बात से डरने की कोई जरूरत नहीं है और फोटो पोस्ट करने से भी नहीं डरना चाहिए।
कैसे होती है परिवार पर क्रिया
पंडित जी ने बताया कि जिन लोगों के घर में खुशियां होती हैं और किसी भी चीज की कोई कमी नहीं होती है उनसे जलने वाले लोगों की संख्या अधिक होती है। चिढ़ने वाले लोग खुशहाल परिवार के घर के नीचे की मिट्टी ले लेते हैं, या फिर झाड़ू में जो मिट्टी निकली वो ले ली। इसके अलावा परिवार वालों के झड़े हुए बाल, नाखून आदि से सभी घरवालों के ऊपर क्रिया करवा देते हैं।
क्या है बचाव के तरीके
पंडित जी ने बताया कि इन क्रियाओं से बचने के उपाय ये हैं कि अपनी खुशियों को फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर न करें। वो इसलिए ताकी लोगों को ये न पता लगे कि आप कितने खुश हैं। इसके अलावा अपने झड़े हुए बाल और कटे हुए नाखूनों को ऐसे खुले में न फेंकें कि कोई भी उन्हें ले सके।
यह भी पढ़ें: संत प्रेमानंद के आश्रम से जारी हुआ अलर्ट, AI का शिकार हुए महाराज
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
28 mins agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
2 hrs agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
19 hrs agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
22 hrs agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
23 hrs agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
1 day agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
1 day agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
1 day agoकब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
1 day agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines