शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह और माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। शुक्र ग्रह भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शोहरत, कला, प्रतिभा, सौंदर्य, रोमांस और फैशन डिजाइनिंग का कारक माना जाता है। शुक्रवार के दिन कुछ कामों को करने की मनाही होती है।
शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी का पूजन धन संबंधी समस्याओं को दूर करता है। वहीं, कुछ काम ऐसे भी हैं, जो इस दिन नहीं करने चाहिए। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से काम नहीं करने चाहिए।
शुक्रवार को नहीं करने चाहिए ये काम
- शुक्रवार के दिन मांस और शराब का सेवन करने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इससे माता लक्ष्मी नाराज होती हैं और व्यक्ति को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है।
- शुक्रवार के दिन किसी भी प्रकार के झगड़े से बचना चाहिए। ऐसा करने से शुक्र ग्रह कमजोर होता है और धन की हानि होती है।
- शुक्रवार के दिन चांदी, चीनी का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को भौतिक सुखों की कमी का सामना करना पड़ता है।
- शुक्रवार के दिन पैसों का लेनदेन नहीं करना चाहिए। इस दिन उधार लेने या देने से बचना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
- शुक्रवार के दिन रसोईघर से संबंधित कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से धन का आगमन बाधित होने लगता है।
- इस दिन किसी से भी कोई चीज मुफ्त में न लें। इससे कर्ज चढ़ता है।
- शुक्र ग्रह चमक और सौंदर्य का प्रतीक है, इसलिए इस दिन गंदे, फटे या काले कपड़े पहनने से नकारात्मक आती है। इससे आर्थिक समस्याएं होने लगती हैं।
- अगर आप शुक्रवार को कोई नई गाड़ी या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो इसे टाल देना बेहतर है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- इन 4 राशि वालों का आने वाला है मुश्किल समय, मेष में बुध के गोचर से होगा बदलाव!
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
11 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
12 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
14 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
16 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
18 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines