Reverse Manifestation Technique: कभी न कभी आपने लोगों से मैनिफेस्टेशन (Manifestation) के बारे में जरूर सुना होगा. खासतौर पर एक्टर-एक्ट्रेस, बिजनेसमैन, खिलाड़ी व इंटरप्रेन्योर को आपने कहते हुए सुना होगा कि जो कुछ भी उन्होंने जीवन में अचीव किया है, वो उन्होंने कभी न कभी मैनिफेस्ट किया था. लेकिन क्या आपको पता है कि कभी-कभी मैनिफेस्टेशन की जगह रिवर्स मैनिफेस्टेशन (Reverse Manifestation) भी हो जाता है.
जो चीज हमें नहीं चाहिए होती है, वो भी कभी-कभी रिवर्स मैनिफेस्टेशन के कारण अट्रैक्ट हो जाती है. चलिए विस्तार से जानते हैं कि Reverse Manifestation क्या होता है और इससे कैसे व्यक्ति बच सकता है.
रिवर्स मैनिफेस्टेशन क्या है? (Reverse Manifestation Meaning)
रिवर्स मैनिफेस्टेशन एक ऐसी स्थिति है, जहां व्यक्ति अनजाने में अपनी नकारात्मक सोच व भावनाओं को एक्सप्रेस करता है. दरअसल, यूनिवर्स यानी ब्राह्मण को ‘न (No)’ का मतलब नहीं पता है. यूनिवर्स केवल व्यक्ति की एनर्जी पर फोकस करता है. इसलिए कई बार जिन चीजों को हम नकारते हैं या जिनसे बचने की कोशिश करते हैं, वो हमारे जीवन में आ जाती हैं क्योंकि हमारी ऊर्जा और ध्यान उस चीज पर केंद्रित होता है.
रिवर्स मैनिफेस्टेशन का उदाहरण (Reverse Manifestation Example)
अगर आप बार-बार कहते हो कि मुझे इस प्रॉब्लम में नहीं फंसना है, तो आप बार-बार उस प्रॉब्लम पर ही फोकस कर रहे हो. ऐसे में आपको कभी न कभी उस प्रॉब्लम का सामना करना ही पड़ेगा. इसलिए उस प्रॉब्लम पर नहीं उसके ‘सॉल्यूशन’ पर फोकस करें. इससे न सिर्फ आप उस प्रॉब्लम से निकल जाएंगे, बल्कि अच्छी चीजें भी आपके साथ होने लगेंगी.
ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा
रिवर्स मैनिफेस्टेशन से कैसे बचें? (how to stop manifesting negative things)
रिवर्स मैनिफेस्टेशन से बचने का सबसे सरल तरीका है कि जो चीज आपको चाहिए, उसे सीधे-सीधे बोलें. दरअसल, यूनिवर्स केवल व्यक्ति की भावनाओं पर फोकस करता है. यूनिवर्स को जो चाहिए और जो नहीं चाहिए के बीच का अंतर नहीं पता है. इसलिए केवल उस बारे में सोचें या बोलें, जो आपको चाहिए या जैसा आप बनना चाहते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
10 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
10 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
12 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
12 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
13 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines